फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Union Minister Smriti Irani gave appointment letters to 350 youths, CM Yogi thanked PM

Lucknow : 350 युवाओं को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिए नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने पीएम का जताया आभार

Tue, 16 May 2023 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 May 2023 11:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश भर में 71 हजार युवाओं को पीएम रोजगार मेले के माध्यम से ऑनलाइन नियुक्त पत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। पीएम मोदी की इस पहल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार जताया है।

विज्ञापन
Lucknow: Union Minister Smriti Irani gave appointment letters to 350 youths, CM Yogi thanked PM
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार मेला में स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सरकारी नौकरियों में आ रहे युवाओं का आह्वान किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुचाएं। अधिकारियों के पास समाज के हर वर्ग से लोग आते हैं, जिनकी कई अपेक्षाएं होंगी। ऐसे में अधिकारियों का यह दायित्व बनता है कि लोगों को क्या-क्या सरकारी सुविधा मिल सकती है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार मेला के अंतर्गत नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों लगभग 71 हजार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम का आयोजन भौतिक रूप से देश भर में 45 से अधिक स्थानों पर हुआ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद और आगरा में रोजगार मेलों में केन्द्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। लखनऊ में नवनियुक्त कर्मचारियों/अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी भी सरकारी सेवा में काम करते हुए देश को संरक्षित करने का काम कर सकते हैं। उन्होंने डाक विभाग की कुशल और तेज कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियुक्ति पाए हुए लोगों में से कई को निजी क्षेत्र में बहुत अच्छी नौकरियां मिल सकती थीं लेकिन उन्होंने सरकारी क्षेत्र और देश सेवा को प्राथमिकता दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की श्रृंखला में देश भर में आज 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।


सीएम योगी ने पीएम का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश भर में 71 हजार युवाओं को पीएम रोजगार मेले के माध्यम से ऑनलाइन नियुक्त पत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। पीएम मोदी की इस पहल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार जताया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नए-नए अवसरों का सृजन कर युवाओं को राष्ट्र की विकास-यात्रा से सतत जोड़ा जा रहा है। उसी कड़ी में नए चयनित 71 हजार से अधिक युवाओं को आज नियुक्ति-पत्र मिलने की बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed