{"_id":"61d33bf87c76ec58ec4075ba","slug":"lucknow-two-miscreants-arrested-in-police-encounter-one-absconding-deoria-s-prize-in-police-custody-40-thousand-fake-notes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार, देवरिया का इनामी पुलिस गिरफ्त में, 40 हजार के नकली नोट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार, देवरिया का इनामी पुलिस गिरफ्त में, 40 हजार के नकली नोट बरामद
Tue, 04 Jan 2022 01:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:06 PM IST
सार
पकड़ा गया बदमाश मंगेश उर्फ मंगेश्वर गिरी 25 हजार का इनामी बदमाश है। वहीं उसके साथ विशाल यादव को दबोचा गया है। दोनों के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपये के नकली नोट, तमंचा व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुडंबा के नवाबपुर गांव के पास सोमवार देर रात को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। वहीं जवाबी फायरिंग भी हुई। हालांकि किसी को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया है। वहीं एक साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़ा गया बदमाश मंगेश उर्फ मंगेश्वर गिरी 25 हजार का इनामी बदमाश है। वहीं उसके साथ विशाल यादव को दबोचा गया है। दोनों के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपये के नकली नोट, तमंचा व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 9.10 बजे सूचना मिली नवाबपुर गांव के पास तीन संदिग्ध लोग खड़े हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गुडंबा सतीश चंद्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची पूछताछ शुरू की थी तभी एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। इसी बीच पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पकड़े गये बदमाशों में शातिर लुटेरा व रंगदारी मांगने वाला देवरिया के भुजौली बुद्घ विहार निवासी 25 हजार का इनामी मंगेश उर्फ मंगेश्वर गिरी व सकरापार देवरिया का विशाल यादव शामिल है। मंगेश मूलरूप से देवरिया के रूद्रपुर स्थित मरकड़ी का रहने वाला है। वहीं दोनों का फरार साथी देवरिया का रोहित यादव है। पुलिस टीम उसकी तलाश में कुकरैल इलाके में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
40 हजार नकली नोट बरामद
एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गये बदमाशों के पास से बाइक, तमंचा और नकदी बरामद हुई है। बरामद नकदी शुरूआती पड़ताल में नकली दिख रही है। बदमाशों के पास से 100-100 रुपये के 40 हजार रुपये बरामद हुए है। इनकी जांच के लिए बैंक से संपर्क किया गया है। एडीसीपी के मुताबिक पकड़े गये बदमाश देवरिया में मोबाइल, चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
नकली नोटों की तस्कर गिरोह से जुड़े तार
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये दोनों बदमाशों के तार नकली नोटों के तस्कर गिरोह हैं। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के पास से मिले सभी नोट नकली हैं। ऐसे में इस बात की आशंका है कि यह सभी नकली नोट तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। लखनऊ में यह गिरोह कब से सक्रिय है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं गिरोह का कनेक्शन किस देश से जुड़ा है। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस बारे में भी पता लगा रही है कि कहीं यह गिरोह नकली नोटों को विधान सभा चुनाव के दौरान खपाने की कोशिश तो नहीं कर रहा था।
अगस्त में देवरिया पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से देवरिया का रहने वाला मंगेश काफी शातिर बदमाश है। उस पर पिछले साल देवरिया पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद देवरिया कोतवाली की पुलिस ने 16 अगस्त को उसे सदर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड से कोतवाल विपिन मलिक ने गिरफ्तार किया था। उस पर देवरिया में लूट, रंगदारी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।