फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two CRPF personnel returned from Kerala, Andhra Pradesh infected, 115 people who came in contact came out negative in antigen test

लखनऊ : केरल, आंध्र प्रदेश से लौटे सीआरपीएफ के दो जवान संक्रमित, संपर्क में आए 115 लोग एंटीजन टेस्ट में निकले निगेटिव

Wed, 15 Sep 2021 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Sep 2021 08:04 PM IST
सार

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंदवर्धन ने बताया कि दोनों जवानों के संपर्क में आए 115 लोगों की एंटीजन जांच हो चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
Lucknow: Two CRPF personnel returned from Kerala, Andhra Pradesh infected, 115 people who came in contact came out negative in antigen test
कोरोना जांच

विस्तार

केरल व आंध्र प्रदेश से बुधवार को राजधानी लौटे सीआरपीएफ के दो जवान कोरोना संक्रमित निकले हैं। एहतियातन इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही दोनों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंदवर्धन ने बताया कि दोनों जवानों के संपर्क में आए 115 लोगों की एंटीजन जांच हो चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब आरटीपीसीआर जांच भी कराई जा रही है। इसके साथ दोनों जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है।

विज्ञापन


जवानों में नहीं हैं कोई लक्षण
कोरोना पॉजिटिव निकले दोनों जवानों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। फिलहाल इन्हें सरोजनीनगर स्थित सीआरपीएफ  कैंप में रखा गया है। वहीं, इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि वायरस ने अपना रूप तो नहीं बदला है। इसकी रिपोर्ट 15 दिन में आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed