{"_id":"63c2f6740668a13a2806bdc6","slug":"lucknow-tuesday-should-be-a-weekly-holiday-in-the-state-ulama-board-wrote-a-letter-to-the-cm-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : प्रदेश में मंगलवार को किया जाए साप्ताहिक अवकाश, इस मांग के साथ उलमा बोर्ड ने सीएम को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : प्रदेश में मंगलवार को किया जाए साप्ताहिक अवकाश, इस मांग के साथ उलमा बोर्ड ने सीएम को लिखी चिट्ठी
Sun, 15 Jan 2023 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:07 AM IST
सार
शफाअत हुसैन ने प्रदेश में प्रचलित रविवार के साप्ताहिक अवकाश को गुलामी का प्रतीक बताया। कहा कि भारत में रविवार की छुट्टी की शुरुआत 1843 में अंग्रेज गर्वनर जनरल ने करवाई थी।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के सदस्य निदेशक एवं ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रवक्ता शफाअत हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर प्रदेश के सभी संस्थानों में मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग की। शफाअत हुसैन ने प्रदेश में प्रचलित रविवार के साप्ताहिक अवकाश को गुलामी का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि भारत में मुगलों के शासन काल में शुक्रवार को छुट्टी रहती थी, क्योंकि इस्लाम में शुक्रवार यानी जुमा का दिन नमाज के लिये महत्वपूर्ण होता है। तब मुगलों ने शुक्रवार का अवकाश भारतीयों पर थोपा था। कहा कि भारत में रविवार की छुट्टी की शुरुआत 1843 में अंग्रेज गर्वनर जनरल ने शुरू करवाई थी।
विज्ञापन
बाद में 1844 में स्कूल और कॉलेज में भी रविवार की छुट्टी रखी जाने लगी। उन्होंने कहा कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में मान्यता भारत सरकार द्वारा नहीं दी गई है, बल्कि यह अंग्रेजों के समय से ही चलता चला आ रहा है। उन्होंने इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन