फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Truth behind bomb blast threat in a school.

खुलासा: स्पेन के बच्चे के कहने पर पुणे की बच्ची ने स्कूल को भेजा था धमकी भरा ईमेल, बम से उड़ाने की दी थी धमकी

Sat, 25 May 2024 11:04 AM IST
ishwar ashish सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 May 2024 11:04 AM IST
सार

स्पेन के बच्चे ने बिरला स्कूल की डिटेल और ई-मेल का कंटेंट दिया था। जिस पर स्कूल को बम से उड़ाने व एक करोड़ की रंगदारी मांगने की बात की गई थी। स्पेन के बच्चे के कहने पर ही पुणे की बच्ची ने ईमेल किया था ।

विज्ञापन
Lucknow: Truth behind bomb blast threat in a school.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित बिरला ओपन माइंड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेल करने वाली बच्ची को स्पेन के  बच्चे ने पूरी डिटेल और कंटेंट डीकोड एप पर चैटिंग के दौरान दिया था। उसी के कहने पर बच्ची ने अपनी ईमेल आईडी से स्कूल को मेल भेजा था। जांच एजेंसी ने स्पेन की आईडी को ट्रेस किया है, जिससे यह तथ्य सामने आया है।

विज्ञापन


स्कूल प्रशासन को नौ मई की रात धमकी भरा ईमेल everybody.1154@gmail.com आईडी से आया था। इसमें कहा गया था कि स्कूल में बम रखा है। जुलाई में विस्फोट किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं चाहते हैं तो सप्ताह के भीतर एक करोड़ रुपये की रंगदारी दें। 15 मई को स्कूल प्रशासन ने एफआईआर कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि ईमेल पुणे की 12 साल की बच्ची ने किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग के दौरान ईमेल का कंटेंट व स्कूल की मेल आईडी डीकोड एप पर स्पेन के  बच्चे ने उपलब्ध कराई थी। बच्ची से कहा गया था कि ईमेल करने से उसे पॉइंट मिलेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हैरान करने वाला खुलासा: पुणे की 12 साल की बच्ची ने भेजा था धमकी भरा ई-मेल, ऑनलाइन गेमिंग में मिला था टास्क
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आम हो या खास... राम मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, ट्रस्ट और प्रशासन की बैठक में लिया निर्णय


बच्ची से ऑनलाइन बात भी की
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग के दौरान जितने लोग जुड़े रहते थे, वे आपस में चैटिंग के साथ बात भी कर सकते हैं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि ईमेल करने को लेकर स्पेन के बच्चे से उसकी बातचीत भी हुई थी। इससे साफ हुआ कि वह आईडी एक लड़का इस्तेमाल कर रहा है।

पूरी चेन का पता कर रही जांच एजेंसी
जांच में सामने आया कि बच्ची ने सिर्फ बिरला स्कूल को ही ईमेल भेजा था। वह लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग करती रही है। इसमें ग्रुप बनाकर गेमिंग करती है। जिस ग्रुप में ईमेल करने का टास्क दिया गया, उसमें भी आठ से दस लोग जुड़े थे। जांच एजेंसी इन्हें ट्रेस करने के प्रयास में जुटी है।

... इसलिए चल रही गंभीरता से जांच
पिछले कुछ दिनों में लखनऊ समेत कई शहरों के तमाम स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अधिकतर स्कूलों में ईमेल के लिए एक ही आईडी का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में बच्ची से उसकी आईडी से ईमेल कराया गया। धमकी भरा ईमेल भिजवाना सिर्फ साइबर अपराधियों की शरारत है या इसके पीछे साजिश है। यह पता करने के लिए जांच एजेंसी गहनता से तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed