{"_id":"6155f4838ebc3e09db146f01","slug":"lucknow-truck-fares-will-increase-by-up-to-15-percent-items-will-be-expensive-diesel-and-toll-tax-told-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ट्रकों के भाड़े में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी, महंगी होंगी वस्तुएं, डीजल और टोल टैक्स को बताया जिम्मेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ट्रकों के भाड़े में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी, महंगी होंगी वस्तुएं, डीजल और टोल टैक्स को बताया जिम्मेदार
Thu, 30 Sep 2021 11:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:01 PM IST
सार
लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व परिवहन विकास ट्रस्ट ने बैठक के बाद शुक्रवार से बढ़ा भाड़ा लागू करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के ट्रांसपोर्टरों ने बृहस्पतिवार को मालभाड़े में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब 150 से 250 किमी. तक 15 और इससे अधिक दूरी पर 10 फीसदी भाड़ा बढ़ाया गया है। इससे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, मध्य प्रदेश से आने और पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों में यहां से जाने वाली खानपान की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व परिवहन विकास ट्रस्ट ने बैठक के बाद शुक्रवार से बढ़ा भाड़ा लागू करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री एचपी यादव ने बताया कि डीजल की कीमतें 26 से 28 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। 62 रुपये की जगह डीजल 88 से 90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, लेकिन इसके मुकाबले भाड़ा नहीं बढ़ाया गया। टोल टैक्स भी मनमाने तरीके से बढ़ाया जा रहा है। इसे देखते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनियाें ने 10 से 15 फीसदी भाड़ा बढ़ाने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
एक रुपये क्विंटल बढ़ेंगे अनाज के दाम
लखनऊ दाल-चावल-मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि भाड़ा बढ़ने से प्रति क्विंटल एक रुपये तक अनाज के दाम बढ़ जाएंगे। दाल, चावल आदि की जितने बार लोडिंग व अनलोडिंग होगी, उतनी बार भाड़ा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
लखनऊ से मिनी ट्रक का भाड़ा
शहर माल पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
अयोध्या 5 टन 6500 7000
लखीमपुर 5 टन 6500 7000
सुल्तानपुर 5 टन 6500 7000
बहराइच 5 टन 6500 7000
गोंडा 5 टन 6500 7000
-इसी रूट पर 7.5 टन माल होने पर भाड़ा 7500 की जगह 8000 हो जाएगा । 18 टन का भाड़ा 13,500 की जगह 15000 होगा।
लखनऊ से लंबी दूरी का मिनी ट्रक का भाड़ा
शहर माल पहले (रुपये में) अब
गोरखपुर 5 टन 12,000 13,000
मिर्जापुर 5 टन 12,000 13,000
वाराणसी 5 टन 12,000 13,000
आगरा 5 टन 12,000 13,000
-इन्हीं रूट पर 7.5 टन माल के लिए 13000 की जगह अब 14,500 रुपये होंगे। 18 टन के लिए 21000 की जगह 23,000 रुपये होंगे।
सरकार दे रही महंगाई को बढ़ावा
डीजल से टैक्स कम नहीं होने पर उसकी कीमतें बढ़ेगी। ट्रांसपोर्टर भाड़ा बढ़ाएंगे तो माल की कीमत बढ़ेंगी। सरकार टैक्स को कम न करके महंगाई को बढ़ावा दे रही, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना है। - जगदीश गुप्ता, अग्रहरि अध्यक्ष परिवहन विकास ट्रस्ट