Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow triple murder case Police searching for those who supplied weapons to murder accused Rishabh

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: हत्यारोपी ऋषभ को असलहे सप्लाई कराने वालों की तलाश में पुलिस, दोस्त और रिश्तेदार चिह्नित

Sun, 15 Nov 2026 11:42 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:42 AM IST
सार

लखनऊ में संघ नेता समेत तीन लोगों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान को एलडीए द्वारा ध्वस्त किए जाने के दौरान वहां से पांच असलहे और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। अब पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पता लगाने के लिए उसके चिह्नित दोस्तों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने और ऋषभ की पुलिस रिमांड लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lucknow triple murder case Police searching for those who supplied weapons to murder accused Rishabh
लखनऊ तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला को असलहे और कारतूस मुहैया कराने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को चिह्नित किया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पांच असलहे और 50 कारतूस किस मकसद से जुटाए थे।

विज्ञापन


26 अक्तूबर को चबूतरे को लेकर हुए विवाद में ऋषभ ने पड़ोसी संघ नेता शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने ऋषभ समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एलडीए ने ऋषभ के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। कार्रवाई के दौरान वहां से असलहे और कारतूस भी मिले थे।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है कि ऋषभ को असलहे कौन मुहैया कराता था और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। पुलिस उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ऋषभ की पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी ताकि उससे असलहों की खरीद और उनके इस्तेमाल के मकसद के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed