{"_id":"60d7795e2f507156c833f5ba","slug":"lucknow-transfer-of-two-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : शासन ने किये दो आईएएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : शासन ने किये दो आईएएस अधिकारियों के तबादले
Sun, 27 Jun 2021 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:30 AM IST
सार
- विद्याभूषण पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी बने
- कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव यशु रुस्तगी को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया
विज्ञापन
आईएएस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सरकार ने देर रात दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इनमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनाती भी शामिल है। सूत्रों व वाराणसी से मिली जानकारी के मुताबिक 2008 बैच के आईएएस अधिकारी विद्याभूषण को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
12 अप्रैल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद से वह प्रतीक्षारत थे। इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव यशु रुस्तगी को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इन तबादलों की जानकारी भी पब्लिक डोमेन में साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन