{"_id":"63f518ae171b4d15b201db89","slug":"lucknow-transfer-of-two-dozen-ias-officers-in-up-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer in UP : अंबेडकरनगर, हापुड़, संतकबीरनगर, चंदौली के डीएम समेत 16 आईएएस का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer in UP : अंबेडकरनगर, हापुड़, संतकबीरनगर, चंदौली के डीएम समेत 16 आईएएस का तबादला
Wed, 22 Feb 2023 08:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:22 PM IST
सार
राज्य सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक जीके गोस्वामी को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फोरेंसिक साइंसेज के निदेशक के पद पर तैनात किया है। करीब दो माह पूर्व अध्ययन अवकाश से वापस आए जीके गोस्वामी प्रतीक्षारत चल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शासन ने मंगलवार देर रात चार जिलों के डीएम समेत 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप कुमार को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। इसी तरह आगरा के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे को चंदौली का डीएम बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की एसीईओ प्रेरणा शर्मा को हापुड़ का डीएम बनाया गया है। गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह को अंबेडकरनगर का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अपर मुख्य सचिव हेमंत राव से सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। उनके पास दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार यथावत रखा गया है। साथ ही समाज कल्याण आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजस्व परिषद में सचिव रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं लीना जौहरी को प्रमुख सचिव आयुष तथा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन बनाया गया है। प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार निदेशालय के. रवींद्र नायक को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
नगर विकास विभाग में प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। केस्को, कानपुर के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा को जल निगम (नगरीय) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे नवीन कुमार जीएस को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव के साथ मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर एवं पिकप के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल कुमार को सूडा का निदेशक बनाया गया है। चंदौली की डीएम ईशा दुहन को मेरठ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। अंबेडकरनगर के डीएम सैमुअल पाल एन. को केस्को का प्रबंध निदेशक तथा हापड़ की डीएम मेघा रूपम को ग्रेटर नोएडा का एसीईओ बनाया गया है। संतकबीरनगर केडीएम प्रेम रंजन सिंह को भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फोरेंसिक साइंसेज के निदेशक बने जीके गोस्वामी
राज्य सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक जीके गोस्वामी को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फोरेंसिक साइंसेज के निदेशक के पद पर तैनात किया है। करीब दो माह पूर्व अध्ययन अवकाश से वापस आए जीके गोस्वामी प्रतीक्षारत चल रहे थे। पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक राजा श्रीवास्तव ने उनको यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फोरेंसिक साइंसेज के निदेशक के पद पर तैनात करने का आदेश जारी कर दिया है। ये इंस्टीट्यूट राजधानी के पिपरसंड इलाके में बन रहा है। जल्द ही शैक्षणिक सत्र शुरू करने के मद्देनजर निदेशक की तैनाती की गयी है।