{"_id":"66cb59e32498a4a18305c4f7","slug":"lucknow-traffic-will-be-changed-on-august-26-due-to-chehallum-procession-know-which-routes-to-avoid-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चेहल्लुम के जुलूस को लेकर 26 अगस्त को बदला रहेगा यातायात, जानिए किन रास्तों पर जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चेहल्लुम के जुलूस को लेकर 26 अगस्त को बदला रहेगा यातायात, जानिए किन रास्तों पर जाने से बचें
Sun, 25 Aug 2024 09:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:50 PM IST
सार
चेहल्लुम के जुलूस के कारण 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से पुराने लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह खबर पढ़कर ही अपनी यात्रा प्लान करें अन्यथा जाम में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
कल बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चेहल्लुम के जुलूस के कारण 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से पुराने लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बदलाव जुलूस के समापन तक जारी रहेगा। जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा तिराहा, मिल एरिया चौकी, एवरेडी तिराहा होते हुए कर्बला तालकटोरा पर संपन्न होगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को प्रतिबंधित मार्ग से निकलवाएगी। शहर में यात्रा प्लान करने से पहले यह जान लें कि कल किन रास्तों से जा सकेंगे और कौन से रास्ते बैन होंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक में होगा यह बदलाव
- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज होकर जा सकेंगे।
- कमला नेहरू क्राॅसिंग चौराहा से कोई भी वाहन नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये मेडिकल काॅलेज, चौक होकर जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर से वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन मेडिकल काॅलेज या नाका की ओर होकर जाएंगे।
- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। वाहन रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- हैदरगंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन ऐशबाग होकर जा सकेंगे।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी वाहन हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जा सकेगा।
- मिल एरिया तिराहे से वाहन बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
- एवरेडी तिराहे से वाहन मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
- रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे से वाहन एवरेडी या विक्रम काॅटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
- आलमबाग की ओर से आने वाले वाहन लंगड़ा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम कॉटन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर से आने वाले वाहन सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।
विज्ञापन
- विक्रम काॅटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहे की ओर से वाहन नहीं जा सकेंगे। ये लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।
विज्ञापन
- ब्लाॅक-ए राजाजीपुरम तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जाएंगे।
- भूसामंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
- मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे। यह आलमबाग सूर्यनगर होकर जाएंगे।
- जुलूस के मार्ग पर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा।