{"_id":"6a3d2f528c2e057906059ab0","slug":"lucknow-traffic-arrangements-will-be-altered-in-several-areas-for-muharram-the-ashura-procession-in-old-luck-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मुहर्रम पर कई इलाकों में बदला रहेगा यातायात, पुराने लखनऊ में आशूरा का जुलूस सुबह 10 बजे से निकलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मुहर्रम पर कई इलाकों में बदला रहेगा यातायात, पुराने लखनऊ में आशूरा का जुलूस सुबह 10 बजे से निकलेगा
Thu, 25 Jun 2026 07:16 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:16 PM IST
सार
मुहर्रम के अवसर पर आशूरा जुलूस और ताजिया कार्यक्रमों को देखते हुए शहर के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह से विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि जुलूस मार्गों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुहर्रम पर आशूरा का जुलूस शुक्रवार को निकलेगा। इसके कारण पुराने लखनऊ में यातायात परिवर्तित किया गया है। जुलूस सुबह 10 बजे से नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर बाजारखाला होते हुए दोपहर ढ़ाई बजे तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह सात बजे से डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके अलावा ताजिया के कारण महानगर और तेलीबाग इलाके में भी डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज सआदतगंज होकर जा सकेगा।
- कमला नेहरू क्रॉसिंग चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज चौक होकर जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज या नाका होकर जाएगा।
- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह रकाबगंज पुल होकर जा सकेगा।
- हैदरगंज तिराहा से यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेग। यह ऐशबाग होकर जाएगा।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएगा।
- मिल एरिया तिराहे से यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह राजाजीपुरम होकर जाएगा।
- एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएगा।
- रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे से यातायात एवरेडी या विक्रम कॉटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। यह भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएगा।
- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगड़ा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम कॉटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएगा।
- विक्रम कॉटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जा सकेगा।
- महानगर में सुबह से तो तेलीबाग में दोपहर से डायवर्जन
- महानगर कर्बला पर भी ताजिया के लिए सुबह नौ बजे से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा तेलीबाग में दोपहर एक बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा।
- अयोध्या रोड, कमता, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाले रोडवेज, सिटी बस कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, डिगडिगा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
- हजरतगंज की तरफ से आने वाली बसें व सामान्य यातायात सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोल मार्केट की ओर नहीं जा सकेंगे। ये बंधा रोड, हनुमान सेतु, आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाहिने यू-टर्न लेकर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर जा सकेगें।
- गोलमार्केट, पोस्ट ऑफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा। यह 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर जाएगा।
- सेंट्रल बैंक तिराहा से बसें निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगी। ये छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होकर जाएंगी।
- निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा। यह गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर जाएगा।
- लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह नीलगिरि, जीटीआई, गोमतीनगर होकर जाएगा।
- कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहे से यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा। यह कुकरैल बंधा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होकर जाएगा।
- तेलीबाग पुल चौराहा से बसें व सामान्य यातायात तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेंगी। ये बंगलाबाजार पुल होकर जा सकेंगी।
- सुभानीखेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा। यह सुभानीखेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर जाएगा।
- जूलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार के यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।