फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic arrangements in Old Lucknow will be altered today for the Muharram procession

Lucknow: मुहर्रम पर जुलूस के लिए पुराने लखनऊ में आज बदला रहेगा यातायात, भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा तैनात

Tue, 16 Jun 2026 09:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 16 Jun 2026 09:35 PM IST
सार

मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को शाही जरी का जुलूस के कारण पुराने लखनऊ में यातायात परिवर्तित किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Traffic arrangements in Old Lucknow will be altered today for the Muharram procession
फाइल फोटो

विस्तार

मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को शाही जरी का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शाम को सात बजे बड़ा इमामबाड़ा से शुरू होकर रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा, घंटाघर तिराहा, शीश महल, सतखंडा तिराहा, रईस मंजिल होते हुए छोटा इमामबाड़ा पर समाप्त होगा। इसके कारण पुराने लखनऊ में यातायात परिवर्तित किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


- सीतापुर रोड की ओर से आने वाले यातायात डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग से पक्का पुल होते हुए बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगें। ये डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से चौराहा नंबर 8, आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन


- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के यातायात कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ये चौक, मेडिकल क्राॅस होकर जाएंगे। - कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले यातायात पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये डालीगंज पुल से इक्का टांगा नदवा बंधा से बाएं आईटी चौराहा, कपूरथला चौराहा, मड़ियांव होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कैसरबाग से हरदोई रोड को जाने वाले यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल काॅलेज, चौक, कोनेश्वर होकर जा सकेंगे।

- हुसैनाबाद की ओर से आने वाला यातायात हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये हुसैनाबाद तिराहा से तहसीनगंज तिराहा होकर जाएंगे। - चौक चौराहा से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री काॅलेज होकर सामान्य यातायात नींबू पार्क तिराहा की ओर नही जा सकेगा। यह चौक चौराहा से मेडिकल क्राॅस होकर मेडिकल काॅलेज चौराहा या कोनेश्वर होते हुए जा सकेगा।

- नीबू पार्क फ्लाई ओवर से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जाएगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चैराहा होकर जाएगा।
- मेडिकल क्राॅस चौराहा से कोई यातायात नींबू पार्क की ओर नही जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक कोनेश्वर होकर जाएगा।

- शाहमीना तिराहा से पक्कापुल होकर बड़े इमामबाड़े की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज चौराहा, मेडिकल क्राॅस चौराहा, चौक, कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाएं आईटी चौराहा होकर जा सकेगा। - नींबू पार्क से किसी प्रकार का यातायात बड़ा इमामबाड़ा या घंटाघर, छोटे इमामबाड़े को नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल क्राॅस चौराहा या बंधा रोड नया पक्का पुल होकर जाएगा।


- ग्रीन कॉरिडोर से आने वाले वाहन नींबू पार्क चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये टीले वाली मस्जिद या नया पक्का पुल पारकर खदरा की ओर होते हुए जाएंगे।
- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह रकाबगंज पुल, बाजार खाला होकर जा सकेगा।

- मेडिकल क्राॅस चौराहे से यातायात नक्खास तिराहा या फूलमंडी, नींबू पार्क चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज, रकाबगंज पुल या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed