{"_id":"686eb3a5a217e93fa202ac66","slug":"lucknow-traders-are-happy-on-rajnath-singh-s-birthday-celebration-will-be-held-with-great-pomp-tomorrow-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर व्यापारियों में उल्लास, कल धूमधाम से मनाया जाएगा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर व्यापारियों में उल्लास, कल धूमधाम से मनाया जाएगा उत्सव
Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
सार
Rajnath singh birthday: लखनऊ से सासंद और रक्षामंत्री का जन्मदिन 10 जुलाई को होगा। इस मौके पर विशेष आयोजन शहर में होंगे।
विज्ञापन
जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर हुए आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए व्यापारियों में उल्लास है। बुधवार को हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शु्क्ला की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर बुधवार की शाम पूजा अर्चना की। अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, बृहस्पतिवार को राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने बैठक की। कपूरथला में बैठककर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने तैयारी शुरू की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि कपूरथला प्रगति बाजार पर एक समारोह आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों की ओर से केक काटा जाएगा और 74 दीपक जलाकर मिठाई बांटी जाएगी।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री अनिल बजाज प्रभु जालान व सुरेश छबलानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 10 जुलाई को माननीय राजनाथ सिंह जी के जन्म दिन पर लखनऊ सहित कानपुर, रायबरली, हरदोई, आगरा बरेली सहित अन्य जिलों में व्यापारी माननीय राजनाथ सिंह जी की लंबी आयु की कामनाएं करेंगे साथ ही जरूरतमंदों को कपड़े व फल वितरीत करेंगे ।