फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow tops the list with record RTE enrollment of 11,552 students.

Lucknow News: आरटीई में रिकाॅर्ड नामांकन, 11552 के साथ लखनऊ पहले पायदान पर

Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lucknow tops the list with record RTE enrollment of 11,552 students.
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में बीते चार दिनों के अंदर रिकाॅर्ड नामांकन हुए हैं। इनमें लखनऊ अब तक 11552 नामांकन के साथ प्रदेश के जिलों में पहले पायदान पर है। प्रदेश में अब तक 1.24 लाख प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गरीब और वंचित बच्चों के लिए कुल 1,95,740 आवंटनों के सापेक्ष अब तक 1,24,545 बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 63.6 प्रतिशत है। 22 अप्रैल तक यह संख्या 1,08,866 थी, लेकिन सख्ती के बाद बीते चार दिनों में 15,679 नए नामांकन जुड़ गए, जो लगभग 14.4 प्रतिशत की तेज बढ़त को दर्शाता है।
विज्ञापन


एसीएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत आवंटित सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश हो इसके लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। कोई भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
टॉप 10 जिले (कुल नामांकन)

लखनऊ – 11,552
वाराणसी – 5,325

आगरा – 5,309
मुरादाबाद – 3,246

कानपुर नगर – 2,866
अलीगढ़ – 2,712

झांसी – 2,525
बरेली – 2,507

प्रयागराज – 2,411
मेरठ – 2,305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed