फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow tops the country in adopting solar energy

Lucknow News: सौर ऊर्जा अपनाने में लखनऊ पूरे देश में अव्वल

Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lucknow tops the country in adopting solar energy
कर्टन रेजर में मंच पर मौजूद  टीकाराम, डॉ रंजीत मेहता, रविंद्र सिंह आईएएस, पंकज सिंह, विवेक अग्र
लखनऊ। सौर ऊर्जा अपनाने में लखनऊ ने देशभर के जनपदों में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं हर रोज हो रहे इंस्टॉलेशन में यूपी देशभर में अव्वल बना हुआ है। पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना के माध्यम से घरों, किसानों एवं उद्योगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 23 अप्रैल तक लखनऊ में 91 हजार से ज्यादा सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। यह बातें पीएचडीसीसीआई की ओर से 7-9 मई तक होने वाले एनर्जी एक्सपो के कर्टेन रेजर प्रोग्राम में यूपीनेडा के निदेशक रविंदर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में पीएचडी सीसीआई (चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के सीईओ व महासचिव डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में लखनऊ और यूपी की ऊंची छलांग की वजह से यूपी में संभावनाएं तलाशने के लिए यह आयोजन हो रहा है। देशभर से 200 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सह संयोजक यूपी त्रिपाठी ने बताया कि एक्सपो में रूफटॉप सोलर, बड़े सौर प्रोजेक्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्मार्ट ग्रिड व एनर्जी स्टोरेज जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में यूपीनेडा के सचिव पंकज सिंह ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। परियोजना अधिकारी लखनऊ टीकाराम समेत इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed