फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow tops in providing timely and better treatment

Lucknow News: समय से बेहतर इलाज देने में लखनऊ अव्वल

Fri, 30 Jan 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow tops in providing timely and better treatment
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी उप्र. हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में लखनऊ को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों को समय से बेहतर इलाज मुहैया कराने पर 0.68 का कंपोजिट स्कोर मिला है। दूसरे स्थान पर प्रयागराज है। श्रावस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और हाथरस क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे अहम सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले को यह उपलब्धि मिली है। टीकाकरण और गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। ब्लॉकों में बख्शी का तालाब, माल और मोहनलालगंज ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। कई ब्लॉकों ने पिछले माह की तुलना में काफी प्रगति की है। चिनहट ने रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया है। माल ब्लॉक में परिवार नियोजन के स्थायी साधनों को अपनाने के संकेतक में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की जांच को प्राथमिकता देते हुए सभी ब्लॉकों में लगातार निगरानी और फॉलोअप किया गया, जिसका सकारात्मक असर रैंकिंग में देखने को मिला है। हमें यह प्रयास करना है कि आगे भी यह रैंकिंग बरकरार रहे। उपलब्धि के लिए जिला स्तर से लेकर फील्ड में काम कर रहे सभी स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, नियमित निगरानी और डाटा आधारित योजना का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed