फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow to vaishno devi bus service

योगी सरकार की बड़ी सौगात, वैष्णो माता के दर्शन के लिए अब लखनऊ से सीधी बस सेवा

Tue, 08 Jan 2019 11:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
lucknow to vaishno devi bus service
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
वैष्णो देवी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए योगी सरकार ने लखनऊ से कटड़ा तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। ये बसें तीन रूट से कटड़ा जाएंगी और किराया 1103, 1127 और 1197 रुपये होगा। योगी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के साथ परिवहन समझौता किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कटड़ा की बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


लखनऊ से तीन रूट से 20-22 घंटे में पहुंचेंगे कटड़ा
पहला रूट : (1244 किमी)  किराया 1197 रुपये
लखनऊ से आगरा, मथुरा, कश्मीरी गेट (दिल्ली) होते हुए कटड़ा जाने वाली बस दोपहर 1 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10.50 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से लखनऊ आने वाली बस रात 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां देखें, रूट्स व किराया

lucknow to vaishno devi bus service
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
दूसरा रूट :(1145 किमी) किराया 1103 रुपये
लखनऊ से सहारनपुर, जालंधर व पठानकोट होते हुए कटड़ा जाने वाली बस रात 8 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन अपराह्न 3.50 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसी रूट से लखनऊ के लिए सुबह 7 बजे बस रवाना होगी और आधी रात के बाद 2.50 बजे पहुंचेगी।

तीसरा रूट : ( 1170 किमी)  किराया 1127 रुपये
लखनऊ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर होते हुए कटड़ा जाने वाली बस रात 10.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 7.20 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसी रूट से लखनऊ के लिए बस रात 9 बजे कटड़ा से चलेगी। अगले दिन शाम 5.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

यहां देखें, प्रयागराज के लिए किराया

lucknow to vaishno devi bus service
प्रयागराज से 24.45 घंटे में पहुंचेंगे कटड़ा, किराया 1333 रुपये
कुंभनगरी प्रयागराज से बस सुबह 8 बजे रवाना होकर लखनऊ और दिल्ली के कश्मीरी गेट होते हुए अगले दिन सुबह 8.45 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से रात 8 बजे चलकर अगले दिन रात 8.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed