फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grocery businessman including Three committed suicide in Lucknow

गले लगाई मौत: लखनऊ में किराना व्यवसायी समेत तीन ने की आत्महत्या, एक पल के गुस्से ने काट दी जीवन की डोर

Sat, 05 Mar 2022 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 05 Mar 2022 09:45 PM IST
सार

कृष्णानगर, आलमबाग व आशियाना में किराना व्यवसायी के अलावा आलमबाग के मवइया निवासी अजय कुमार मिश्र और आशियाना की एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच निवासी मुकेश रावत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन
grocery businessman including Three committed suicide in Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कृष्णानगर, आलमबाग व आशियाना में किराना व्यवसायी समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। कृष्णानगर इलाके के मानसनगर निवासी सुनील चंदानी (52) किराना व्यवसायी थे। शुक्रवार देर शाम उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में बेटे सुमेरा ने देखा तो आनन-फानन सुनील को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने सुनील चंदानी के अवसाद का शिकार होने की जानकार दी है। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की है। छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


वहीं, आलमबाग के मवइया निवासी अजय कुमार मिश्र (43) प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार सुबह काफी देर तक अजय सोकर नहीं उठे। पत्नी शशि जगाने गई तो कमरे में अजय का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आलमबाग इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय शराब के लती थे। शुक्रवार रात शराब पीने को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी वजह सेे अजय ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


आशियाना की एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच निवासी मुकेश रावत (30) पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मुकेश के बड़े भाई राजू शनिवार सुबह जब उसे जगाने गए तो कई बार दस्तक देने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में मुकेश फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने आनन-फानन फंदे से उतारकर मुकेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed