{"_id":"68522fe8e5eba90c030c1ec8","slug":"lucknow-thieves-entered-the-house-cooked-mango-ate-comfortably-with-the-ac-on-and-then-committed-theft-ev-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: घर में दाखिल हुए चोर, मैगी बनाई, एसी चलाकार आराम से खाया फिर की चोरी; पुलिस भी हुई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: घर में दाखिल हुए चोर, मैगी बनाई, एसी चलाकार आराम से खाया फिर की चोरी; पुलिस भी हुई दंग
Wed, 18 Jun 2025 11:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:17 AM IST
सार
Thieves made Maggi in Lucknow: लखनऊ में चोरों ने चोरी करने से पहले मैगी बनाई। मैगी को एसी वाले कमरे में ले जाकर खाया और फिर चोरी की।
विज्ञापन
चोरों ने चोरी से पहले बनाई मैगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में हुई चोरी ने सभी को चौंका दिया है। चोरों की हरकत चोरों जैसी नहीं थी। वह घर में दाखिल हुए। सामान चेक किया। इसके बाद एसी चलाया। कुछ देर के बाद उठे और किचन में गए। किचन में उन्होंने मैगी बनाई। मैगी बनाने के बाद दो प्लेट लेकर एसी लगे कमरे आए। वहां बैठक में मैगी खाई। रेस्ट किया इसके बाद चोरी की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो रसोई के काउंटर पर आधा खुला मैगी नूडल्स का पैकेट, गैस स्टोव पर कड़ाही, लाइटर और माचिस पड़ी हुई थी, जिससे साफ था कि चोरों के पास काफी समय था और उन्होंने आराम से खाना बनाया। यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर सी ब्लॉक का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन