फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The impact of the intense heat, transformers burning due to overload, electricity consumers were trou

Lucknow: भीषण गर्मी का असर, ओवरलोड से दग रहे ट्रांसफार्मर, घंटों परेशान रहे बिजली उपभोक्ता

Tue, 21 Apr 2026 09:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 21 Apr 2026 09:54 PM IST
सार

भीषण गर्मी के कारण शहर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, बिजली सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं।

विज्ञापन
Lucknow: The impact of the intense heat, transformers burning due to overload, electricity consumers were trou
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में भीषण गर्मी का असर ट्रांसफार्मर पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को दुबग्गा और मोहन रोड स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए। मौके पर बिजली अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी समय से नहीं पहुंचा। वहीं तेलीबाग क्षेत्र के सरस्वतीपुरम में भी बीती देर रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तीनों घटनों के बीच हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


केस एक:दुबग्गा के सीते विहार कालोनी में जला 990 केवीए ट्रांसफार्मर
दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एबीसी केबल में आग लगने से 990 केवीए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। पास में पड़े कूड़े के ढेर में भी आग पकड़ लेने से लपटें और तेज हो गईं। आग देख लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने आपूर्ति तो बंद कर दी, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी दो घंटे तक नहीं पहुंचा। यहां बसंतकुंज उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में रखरखाव के अभाव और ओवरलोड के चलते बुशिंग फट गई, जिससे तेल बहने लगा और आग भड़क उठी। घटना के चलते 2000 उपभोक्ताओं की बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इस बारे में एसडीओ दुबग्गा डिवीजन संदीप वर्मा ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 630 केवीए का ट्रांसफार्मर और 250 केवीए की ट्रॉली लगाकर नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन




केस दो: ट्रांसफार्मर में आग से 12 घंटे बिजली, पान की दुकान जलकर राख
पारा के मोहान रोड स्थित बाबू मियां चक्की के पास मंगलवार तड़के ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर पास में रखी पान की गुमटी भी जलकर राख हो गई। घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र के जाहिदनगर फीडर अंतर्गत लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में सुबह करीब पांच बजे ओवरलोड के चलते अचानक आग लग गई। आग के चलते बगल में रखी आकाश गुप्ता की पान की दुकान भी जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 300 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जो अक्सर फुंक जाता था। विरोध के बाद 400 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय पुराना ही लगा दिया। एसडीओ दुबग्गा डिवीजन संदीप वर्मा ने बताया ट्रांसफार्मर में आंतरिक तकनीकी खराबी के कारण आग लगी थी। नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर शाम करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई घंटे परेशान रहे उपभोक्ता

रायबरेली रोड स्थित सरस्वतीपुरम के तुलसी पार्क में सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। रात करीब 12 बजे बजे घटना के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही पार्क में पड़ी मौरंग डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़ियां उग आने से शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती है। आग के कारण एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी गई, जिससे सरस्वतीपुरम में करीब ढाई घंटे तक बिजली बाधित रही। वहीं श्री कृष्णा विहार, पाठकपुरम और हैवत मऊ मवैया में भी लगभग एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एफएसओ पीजीआई मामचंद बड़गूजर ने बताया कि सूचना मिलते ही एक दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

छका रहा प्रीपेड मीटर: बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्तओं ने बताया कि जब से प्रीपेड मीटर लगा है परेशानी बढ़ गई है। पारा क्षेत्र के निवासी उपभोक्ता अब्दुल, सोमेश वर्मा, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार , राजरानी ने बताया कि उनकी बिना सहमति के प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। उन्हें इन मीटरों का सिस्टम भी समझ नहीं आ रहा है। बिल भी ज्यादा आ रहा और बिजली सकंट से भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed