फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The gate of JPNIC in Lucknow was locked, sealed with an iron sheet, SP workers created ruckus

Lucknow : जेपीएनआईसी के गेट पर जड़ा ताला, गेट फांदकर समर्थकों संग अंदर घुसे अखिलेश यादव, माल्यार्पण किया

Wed, 11 Oct 2023 02:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Oct 2023 02:24 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपीएनआईसी में जय प्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे पर इसके मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। अखिलेश यादव जब अपने समर्थकों संग पहुंचे तो जमकर हंगामा हुआ। वो गेट फांदकर अंदर गए और माल्यार्पण कर वापस आए।

विज्ञापन
Lucknow: The gate of JPNIC in Lucknow was locked, sealed with an iron sheet, SP workers created ruckus
अखिलेश यादव इस तरह गेट के अंदर पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जयप्रकाश नारायण की जंयती पर एलडीए ने जेपीएनआइसी गेट पर ताला लगा दिया। इसके अलावा लोहे की चादर की दीवार भी लगा दी। एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


गेट पर तालाबंदी की सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साढ़े 11 बजे अखिलेश यादव समर्थकों संग बस से जेपीएनआईसी पहुंचे और बैरिकेडिंग तोड़कर गेट फांदकर अखिलेश यादव समर्थकों संग अंदर घुस गए और माल्यार्पण किया। सरकार की उन्हें रोकने की सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई। हालांकि, कुछ देर बाद वह जेपीएनआईसी से बाहर निकले और कहा कि हम हर साल जय प्रकाश जी की स्मृति में आते हैं और यहां माल्यार्पण करते हैं। इस बार सरकार ने हमें रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया और टिन लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट

ये भी पढ़ें - पांच राज्यों के चुनाव: चुनाव का बिगुल बजते ही बढ़ी योगी की मांग, हर प्रत्याशी अपने यहां चाहता है सीएम की रैली



उन्होंने कहा कि जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था क्या हमें भी माल्यार्पण के लिए जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा। अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही। उन्होंने कहा कि भाजपा सपा सरकार में किए गए काम को बर्बाद कर रही है। जेपीएनआईसी बर्बाद किया जा रहा है। रिवरफ्रंट बर्बाद कर दिया गया है। सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण क्रांति का नारा देते हैं जो कि 2024 तक जाएगा और 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन करेगा।

इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी और कहा कि महान समाजवादी विचारक, सामाजिक न्याय के प्रबल प्रवक्ता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर अब क्या सपा को माल्यार्पण करने से रोकने के लिए ये टिन की चद्दरें लगाकर JPNIC का रास्ता रोका जा रहा है।

सच ये है कि भाजपा लोकनायक जयप्रकाश जी के भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ छेड़े गये आंदोलन की स्मृति को दोहराने से डर रही है क्योंकि भाजपा के राज में तो भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई तब से कई गुना ज़्यादा है। अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा। अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही।

माल्यार्पण के बाद वह अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। जिसके बाद गेट को पुलिस ने पूरी तरह घेर लिया। कुछ देर बाद भीड़ छंट गई और जाम भी खुल गया।

पूरे घटनाक्रम पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के दमन की क्रूर हदें व सरहदें समाजवादी विचारधारा को किसी सीमा में नहीं बांध सकती। जय लोहिया-जयप्रकाश, जय समाजवाद।
 

शिवपाल ने इसे सरकार द्वारा की गई दमनात्मक व क्रूर कार्रवाई कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed