{"_id":"61afa4c07892f35fd57c127c","slug":"lucknow-the-eunuchs-clashed-in-front-of-the-police-station-over-the-division-of-the-area-the-commotion-went-on-for-an-hour-in-front-of-the-police-station-the-police-chased","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : इलाके के बंटवारे को लेकर थाने के सामने भिड़े किन्नर, थाने के सामने घंटे भर चला हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : इलाके के बंटवारे को लेकर थाने के सामने भिड़े किन्नर, थाने के सामने घंटे भर चला हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
Tue, 07 Dec 2021 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:45 PM IST
सार
पुराने लखनऊ के दोनों किन्नर गुटों में लंबे समय से क्षेत्र का विवाद चल रहा है। आये दिन एक दूसरे के एरिया में घुसपैठ को लेकर इनमें मारपीट हो जाती है। मंगलवार को भी ऐसा ही विवाद हुआ। लेकिन इसबार दोनों ने पुलिस के जरिये क्षेत्र का बंटवारा करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखनऊ में ठाकुरगंज में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों का दो गुट आमने-सामने आ गया। हालात यह थे आपसी पंचायत में विवाद नहीं सुलझा तो दोनों गुट थाने पहुंचकर गुहार लगाई। वहां भी दोनों गुट हंगामा करने लगा। करीब घंटे भर चले हंगामा के बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए दोनों को गुटों को वहां से खदेड़ दिया। बंटवारे के लिए मंगलवार को ममता व चांदनी नाम की दो किन्नर आपस में भिड़ गये थे।
विज्ञापन
पुराने लखनऊ के दोनों किन्नर गुटों में लंबे समय से क्षेत्र का विवाद चल रहा है। आये दिन एक दूसरे के एरिया में घुसपैठ को लेकर इनमें मारपीट हो जाती है। मंगलवार को भी ऐसा ही विवाद हुआ। लेकिन इसबार दोनों ने पुलिस के जरिये क्षेत्र का बंटवारा करवाने का फैसला किया। दोनों पक्ष ठाकुरगंज थाने पहुँचा और गेट पर ही बवाल करने लगा। उन्हें आपस मे भिड़ते देख पुलिस ने बीच बचाव तो किया लेकिन उनके बीच बटवारे में दखलंदाजी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक किन्नरों का आपसी मामला है। उनके बीच कई बार पंचायत हुई और क्षेत्र बांटे गये थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में घुसपैठ करने लगते हैं। तीन साल पहले छिबरामऊ में इनकी बहुत बड़ी पंचायत हुई थी। इसमें पुराने लखनऊ के क्षेत्र विवाद को सुलझाया गया था। लेकिन कोई पक्ष इसे नही मान रहा।
विज्ञापन