फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The driver who made the minister's car go on the ramp got bail

लखनऊ: रैंप पर मंत्री की गाड़ी चढ़ा देने वाले ड्राइवर को मिली जमानत, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था मामला

Fri, 01 Sep 2023 07:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 Sep 2023 07:04 PM IST
सार

शुक्रवार को आरोपी ड्राइवर को उत्तर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान ड्राइवर को पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
Lucknow: The driver who made the minister's car go on the ramp got bail
यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 चारबाग रेलवे स्टेशन पर रैम्प पर मंत्री धर्मपाल सिंह की कार को ले जाने वाले ड्राइवर को आरपीएफ ने शुक्रवार को रेलवे कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद मुचलके पर ड्राइवर को जमानत दे दी गई। दरअसल, हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन पकड़ने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचना था। वहां पहुंचने पर बारिश हो रही थी। इसी बीच उनके ड्राइवर ने रेल मेल सेवा आरएमएस के पास बने एस्केलेटर के सामने वाले रैम्प पर मंत्री की कार चढ़ाकर खड़ी कर दी।

विज्ञापन


मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल आरपीएफ प्रशासन ने आरपीएफ एक्ट की धारा 159 में मामला दर्ज किया। इस धारा के तहत अनाधिकृत रूप से रेलवे परिसर में कार को लाने-ले जाने का मुद्दा बना। वहीं शुक्रवार को आरोपी ड्राइवर को उत्तर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान ड्राइवर को पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


25 अगस्त का है मामला 

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को बारिश से बचाने के लिए चालक ने कार एस्केलेटर के पास बने रैम्प पर चढ़ा दी थी।  मामला चारबाग रेलवे स्टेशन का था। मंत्री ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। बारिश हो रही थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने अज्ञात ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed