फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The couple chewed on the ear of the constable after the police intervened after the beating, 12 booked, three arrested

लखनऊ : मारपीट के बाद पुलिस के बीचबचाव करने पर दंपति ने सिपाही का कान चबाया, 12 पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

वारदात स्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सिपाही व होमगार्ड पहुंचे तो दोनों पक्षों को गालियां देने लगे। पुलिसकर्मी को गाली देने से मना किया। इस पर सिपाही और नाराज हो गया। महिलाओं से बदसलूकी करने लगा। उसकी हरकतों से नाराज होकर उस पर हमलावर हुए।

विज्ञापन
Lucknow: The couple chewed on the ear of the constable after the police intervened after the beating, 12 booked, three arrested
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठाकुरगंज के हुसैनबाड़ी इलाके में बुधवार रात को दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली। इस पर पीआरवी पहुंची। पुलिस ने बीच बचाव शुरू किया। इसी बीच वहां मौजूद दंपति ने बीच बचाव कर रहे सिपाही का कान दांत से चबा लिया। वहीं पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सिपाही को अस्पताल भेजा। वहीं घायल सिपाही की तहरीर पर दंपति सहित 12 पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के हुसैनबाड़ी में बुधवार रात को मारपीट हुई। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से मारपीट की सूचना पर पास में मौजूद पीआरवी पहुंची। पीआरवी पर सिपाही राहुल कुमार श्रीवास्तव, हमराही होमगार्ड नितिन त्रिपाठी मौजूद थे। सिपाही के मुताबिक वहां दो गुट आपस में मारपीट कर रहे थे। उनको रोकने का प्रयास किया तो आपस में विवाद छोड़कर सिपाही पर ही हमलावर हो गये। होमगार्ड नितिन के मुताबिक कमलेश यादव उसकी पत्नी नीतू का दूसरे पक्ष शैलेंद्र सिंह से विवाद हो रहा था। दोनों तरफ से दर्जन भर लोग जुटे थे। कमलेश ने धारदार हथियार लेकर निकला और सिपाही की तरफ बढ़ा तो राहुलने उसका हाथ पकड़कर हथियार छीन कर दूर फेंक दिया। इस बात से नाराज होकर कमलेश व उसकी पत्नी नीतू ने राहुल को वहीं जमीन पर गिरा दिया। उसके जमीन पर गिरते ही दोनों पक्षों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौका मिलते ही दंपति ने सिपाही का कान दांत से चबा लिया। जिससे उसके कान कटकर गिर गया। खून से लथपथ सिपाही को देख होमगार्ड नितिन ने ठाकुरगंज थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


समय से नहीं पहुंची थाने की पुलिस
हमलावरों के बीच घिरे होमगार्ड व सिपाही की जान खतरे में आ गई। सिपाही को खून से लथपथ देखकर होमगार्ड ने ठाकुरगंज थाने व पुलिस के कई अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन थाने से पुलिस बल नहीं पहुंची। किसी तरह दोनों हमलावरों से छूटकर थाने पहुंचे। इसके बाद उनको अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक हरिशंकर चंद के मुताबिक सिपाही की तहरीर पर 12 के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वारदात स्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सिपाही व होमगार्ड पहुंचे तो दोनों पक्षों को गालियां देने लगे। इस पर दोनों पक्ष रूक गया। पुलिसकर्मी को गाली देने से मना किया। इस पर सिपाही और नाराज हो गया। महिलाओं से बदसलूकी करने लगा। उसकी हरकतों से नाराज होकर उस पर हमलावर हुए। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed