{"_id":"628384fcf7b30a108d132fdb","slug":"lucknow-the-constable-used-to-commit-robbery-by-forming-a-gang-arrested-along-with-his-accomplice-even-after-appearing-in-the-line-the-accused-soldier-used-to-roam-in-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सिपाही गिरोह बनाकर करता था लूट, साथी सहित गिरफ्तार, लाइन हाजिर होने के बाद भी वर्दी पहनकर घूमता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सिपाही गिरोह बनाकर करता था लूट, साथी सहित गिरफ्तार, लाइन हाजिर होने के बाद भी वर्दी पहनकर घूमता था
Wed, 18 May 2022 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 May 2022 12:16 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी सिपाही आशीष ने कुबूल किया है कि वह अक्सर वर्दी पहनकर ही घर से निकलता था। हालांकि वह लाइन हाजिर तो है ही। इसके साथ ही गैरहाजिर भी चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी वह वर्दी पहनकर लूटपाट, धमकी देकर वसूली करने जैसे वारदात को अंजाम देता रहा है।
विज्ञापन
आशीष बाल्यान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कमिश्नरेट में तैनात एक सिपाही गिरोह बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देता है। पश्चिम जोन की पुलिस ने उसे मंगलवार को एक साथी संग गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक सप्ताह पहले ठाकुरगंज के कुढ़िया घाट पर दोस्त का बर्थडे मना रहे युवकों से 15 हजार रुपये लूटे थे। विरोध करने पर उनको पीटा भी था। पीड़ितों ने इसकी शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक जब इस वारदात की पड़ताल शुरू की गई तो कई राज सामने आये। जिससे सभी अधिकारी चौंक गये। वारदात सिपाही खुद करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही पिछले काफी समय से लाइन हाजिर है। पुलिस आरोपी सिपाही के गिरोह के एक सदस्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक पकड़ा गया सिपाही आशीष बाल्यान 2019 बैच का है। उसे एक मामले में हुसैनगंज थाने से लाइन हाजिर किया गया था। इसके अलावा उसका एक अन्य साथी समीर भी गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य साथी शंटी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपी सिपाही ड्यूटी में लापरवाही के कारण लाइन हाजिर चल रहा है। अप्रैल 2021 से गैरहाजिर है। उसके आपराधिक और अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
कुड़िया घाट पर बर्थडे पार्टी में की थी लूट
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक आरोपी सिपाही ने अपने गैंग के साथ मिलकर सात मई को कुड़िया घाट पर जन्म दिन की पार्टी मना रहे ब्रजेश कुमार रावत अपने दोस्तों वारिस, विशाल, ऋषि और जितेंद्र के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसी दौरान आशीष अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर उनको धमकाकर रुपये मांगे। विरोध करने पर युवकों को पीटा और उनसे रुपये लूट लिये। उन्हें सार्वजनिक स्थल पर नशा करने पर जेल जाने की धमकी देते हुए 15 हजार रुपये लूटे थे। जिसके बाद वारदात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वारदात को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी सोमेन वर्मा ने जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सिपाही आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वर्दी पहनकर करता था लूट
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी सिपाही आशीष ने कुबूल किया है कि वह अक्सर वर्दी पहनकर ही घर से निकलता था। हालांकि वह लाइन हाजिर तो है ही। इसके साथ ही गैरहाजिर भी चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी वह वर्दी पहनकर लूटपाट, धमकी देकर वसूली करने जैसे वारदात को अंजाम देता रहा है। पुलिस को पूछताछ सें उम्मीद है कि कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं।