फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The city will get a new rally ground, now the distance will be covered in a few minutes; learn the fu

Lucknow : शहर को मिलेगा एक नया रैली मैदान, अब चंद मिनटों में कवर होगी दूरी; जानें पूरा प्लान

Wed, 15 Oct 2025 07:51 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 15 Oct 2025 07:51 PM IST
सार

लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी है।  आशियाना इलाके में ही एक प्रमुख रैली मैदान रमाबाई ही है। अब एक और रैली मैदान शहर को बसंतकुंज योजना में मिलने वाला है।

विज्ञापन
Lucknow: The city will get a new rally ground, now the distance will be covered in a few minutes; learn the fu
मैदान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अभी शहर के आशियाना इलाके में ही एक प्रमुख रैली मैदान रमाबाई ही है लेकिन अब एक और रैली मैदान शहर को बसंतकुंज योजना में मिलने वाला है। इसके साथ ही आईआईएम से किसान पथ तक गोमती तट पर चार फेज में बन रहे ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज में आईआईआईएम से गोमती नगर तक बिना रुके फर्राटा भरने की सौगात भी मिल जाएगी।

विज्ञापन


आने वाली 25 दिसंबर को इन प्रमुख योजनाओं को लोकापर्ण प्रधानमंत्री के हाथों होने वाला है। इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी होगा। इसको लेकर बुधवार को एलडीए वीसी ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। यह 65 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में बनाया गया। स्थल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरणा स्थल कमल के फूल की आकृति में डिजाइन किया गया है। यहां म्यूजियम ब्लॉक, मेडिटेशन सेंटर, तीन हैलीपैड, के अलावा रैली आदि कार्यक्रमों के लिए काफी बड़ा स्टेज व स्थान विकसित किया गया है। ग्रीन कॉरिडोर के पहल फेज में आवागमन हो रहा है। दूसरे फेज में गोमती नगर तक आवागमन लोकार्पण के बाद शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी।

म्यूजियम ब्लाक तैयार करने का हो रहा काम
प्रेरणा स्थल में सिविल आदि के समस्त कार्य 95 प्रतिशत हो गए हैं और इस में म्यूजियम को सजाने का काम चल रहा है। जहां पर तीन महान विभूतियों के जीवन से जुड़ी सभी संस्मरणों को प्रदर्शित किया जाएग।

म्यूजियम ब्लॉक लगभग 6300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बना है। इसमें वीवीआईपी व जन सामान्य के लिए दो गेट हैं। पांच 05 गैलरी हैं, जिनमें महान विभूतियों की फोटो, स्टोन म्यूरल्स के साथ ही डिजिटल पैनल पर लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स प्रदर्शित किये जाएंगे।


इन कार्यों का होगा शिलान्यास
एलडीए वीसी ने बताया कि गोमती नगर में 1090 चौराहा से इकाना स्टेडियम के आगे तक ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत बनाए जाने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास कराया जाएगा। ग्रीन कॉरिडोर योजना के तीसरे फेज के काम का शिलान्यास होगा। कुछ नई आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास कराया जाएगा। कुल मिलाकर लोकार्पण और शिलान्यास मिलाकर करीब 1500 करोड़ रुपये के कार्य हो जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed