{"_id":"622e2263360ef6733b2824a6","slug":"lucknow-the-body-of-a-woman-living-in-livin-was-found-hanging-from-the-noose-brother-accused-of-murder-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : फंदे से लटका मिला लिवइन में रह रही महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : फंदे से लटका मिला लिवइन में रह रही महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Sun, 13 Mar 2022 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:27 PM IST
सार
रोहित रावत करीब ढाई वर्ष पूर्व से बंथरा के नारायणपुर निवासी रेनू के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहता था। आठ माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सरोजनीनगर में बेहसा गांव में नालायक पुरवा निवासी रोहित रावत के साथ लिवइन रिलेशन में रहने वाली रेनू (33) का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रेनू के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्या के मुताबिक, बेहसा गांव स्थित नालायक पुरवा निवासी मजदूर रोहित रावत करीब ढाई वर्ष पूर्व से बंथरा के नारायणपुर निवासी रेनू के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहता था। आठ माह का बेटा भी है। रोहित के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह बाहर निकला था। करीब 20 मिनट बाद पड़ोसियों ने कॉल करके बताया कि तुम्हारा बच्चा घर के बाहर रो रहा है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा तो देखा कि रेनू का शव फंदे से लटका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उधर रेनू की बड़ी बहन विमला, भाई वीरेंद्र कुमार व उसकी मां रामश्री समेत काफी संख्या में ग्रामीण भी लोकबंधु हॉस्पिटल पहुंच गए। मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रोहित अक्सर उसकी बहन रेनू को पीटता था। यह बात कई बार रेनू अपने मायके वालों से फोन पर बता भी चुकी थी। वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि रोहित ने ही रेनू की हत्या की है और बाद में उसे फांसी पर लटका कर घर से भाग गया होगा।
विज्ञापन
पति व दो बच्चों को छोड़ आई थी रेनू
सरोजनीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य का कहना है कि रेनू की करीब 13 वर्ष पहले उन्नाव के कालूखेड़ा इलाके में शादी हो चुकी थी जहां उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन बाद में रेनू का रोहित से प्रेम प्रसंग हो गया और करीब ढाई साल पहले वह अपने बच्चों व पति को छोड़कर रोहित के साथ लव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। रोहित से भी उसका एक आठ माह का बच्चा है। फिलहाल रेनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही पता चल सकेगा। कहा, परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन