Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The body of a missing young man was found in the bushes; drag marks were visible at the scene... This

Lucknow: लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला, घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान...सामने आया ये सच

Fri, 16 Jan 2026 07:18 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 16 Jan 2026 07:18 PM IST
सार

सरोजनीनगर के बंथरा क्षेत्र में लापता युवक का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गला कसकर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर शव घसीटे जाने के निशान मिले। 

विज्ञापन
Lucknow: The body of a missing young man was found in the bushes; drag marks were visible at the scene... This
पुलिस मामले की जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में बंथरा के सहिजनपुर निवासी राजेंद्र कुमार (30) का शव शुक्रवार सुबह उनके खेत से 500 मीटर दूर आमवां जंगल की झाड़ियों में मिला। वह बृहस्पतिवार सुबह से लापता थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान मिले हैं। आशंका है कि गला कसकर राजेंद्र की हत्या कर शव को झाड़ियों में लाकर फेंका गया है।

विज्ञापन


राजेंद्र के बड़े भाई सुभाष के अनुसार, राजेंद्र ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही रामबाबू, रामचंद्र और रामशंकर के खेत बटाई पर लेकर उसमें गेहूं बोया था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खेत की सिंचाई करने निकले थे। कुछ देर बाद मां शांति देवी खाना लेकर खेत पहुंचीं, तो वह वहां नहीं मिले। पास में ही ट्यूबवेल मालिक अशर्फीलाल से पूछने पर पता चला कि राजेंद्र खेत पहुंचे ही नहीं थे। घरवालों ने राजेंद्र को तलाशने की कोशिश की और मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

रात में थाने में दी तहरीर, सुबह दर्ज हुई गुमशुदगी

रात में राजेंद्र के पिता सुमित कुमार ने बंथरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और उन्हें टरका दिया। शुक्रवार सुबह, जब परिजनों ने फिर से राजेंद्र को खोजना शुरू किया, तब जाकर पुलिस ने सुबह 10 बजे गुमशुदगी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खेत से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

शुकवार सुबह 11 बजे खेत से करीब 300 मीटर दूर आमवां जंगल की झाड़ियों में राजेंद्र का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र का मोबाइल फोन, चप्पल और गमछा गायब था। उनकी जेब से केवल पर्स मिला, जिसमें 50 रुपये और कुछ दस्तावेज थे।

कहीं और हत्या कर शव को लाकर फेंका गया

राजेंद्र के घरवालों का मानना है कि उनकी हत्या कहीं और की गई है और शव को घसीटकर जंगल की झाड़ियों में फेंका गया है। उन्होंने पीठ पर खरोंच के निशान और घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान मिलने का भी उल्लेख किया है। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई हो।

हालांकि, एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया है कि राजेंद्र के शरीर पर फिलहाल कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

दो वर्ष पहले हुई थी शादी

राजेंद्र कुमार की शादी दो वर्ष पहले मलिहाबाद के सरैया बसेला गांव निवासी मंजू से हुई थी। उनके एक वर्ष का बेटा रियांश है। इस दुखद घटना की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। परिवार में छोटा भाई संपत और बहनें सुभाषिनी और रोशनी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed