फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Temporary covid Hospital to be built in Awadh Shilp Gram, DRDO will soon prepare 300 beds

लखनऊ : अवध शिल्प ग्राम में बनेगा अस्थाई कोविड अस्पताल, डीआरडीओ जल्द तैयार करेगा 300 बेड

Sun, 18 Apr 2021 06:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Apr 2021 06:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर लखनऊ में भी डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपलंट ऑर्गनाइजेशन) कोविड फैसिलिटी वाला तीन सौ बेड का जल्द अस्पताल बनाने जा रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: Temporary covid Hospital to be built in Awadh Shilp Gram, DRDO will soon prepare 300 beds
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर लखनऊ में भी डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपलंट ऑर्गनाइजेशन) कोविड फैसिलिटी वाला तीन सौ बेड का जल्द अस्पताल बनाने जा रहा है। डीआरडीओ ने अवध शिल्प ग्राम को अस्थाई कोविड अस्पताल बनाने की हरी झंडी दे दी है, जिसे जल्द तैयार कर दिया जाएगा, ताकि बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कोरोना संक्रमितों को राहत मिल सके। यहां पर सेना मेडिकल कोर की मदद से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


डीआरडीओ द्वारा अवध शिल्प ग्राम को अस्थाई अस्पताल बनाने को लेकर लिए गए फैसले के बाद प्रभारी डीएम रोशन जैकब ने जमीन के अधिग्रहण के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। डीआरडीओ यहां मिशन मोड के तहत करीब 250 से 300 बेड बनाने की तैयारी कर रहा है। यहां पर एक सप्ताह में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था शुरू हो जाने की संभावना है। कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए मरीजों के लिए बड़ी संख्या में बेड्स तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


डीआरडीओ के अधिकारियों ने रविवार को लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित हज हाउस, चिनहट स्थित गोल्डन ब्लासम के साथ शहीद पथ पर अवध शिल्प ग्राम का निरीक्षण किया। डीआरडीओ की पहली प्राथमिकता अस्पताल के लिए उपयुक्त स्थान के चुनाव की थी, जो अब समाप्त हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर युद्ध स्तर पर चल रही संसाधन और बेड्स बढ़ाने की प्रक्रिया

बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत भी की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से रक्षा मंत्रालय के डीआरडीओ की ओर से चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। जहां पर सेना मेडिकल कोर की मदद से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम 11 के साथ हुई बैठक में लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर सहित संक्रमण के ज्यादा प्रभावित करीब 12 जिलों में आईसीयू और आइसोलेशन बेड्स की क्षमता को दोगुना करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर प्रदेश में अस्पतालों में संसाधनों से लेकर बेड्स बढ़ाने की प्रक्रिया युद्ध गति से चल रही है। 

डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि 'हमने हज हाउस, गोल्डन ब्लासम और अवध शिल्प ग्राम का निरीक्षण किया है। अवधशिल्प ग्राम को हम लोगों ने फाइनल किया, जहां हम मिशन मोड में 250 से 300 बेड्स की व्यवस्था के साथ एक अस्थाई अस्पताल बनाने जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि यह अस्पताल हम जल्द से जल्द तैयार कर लें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed