फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow temperature hike in month of april

अप्रैल में जून सी गर्मी, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया आगे कैसे रहेंगे हालात

Mon, 03 Apr 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Apr 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
lucknow temperature hike in month of april
गर्मी ने क‌िया बेहाल - फोटो : amar ujala

लखनऊ में 41 डिग्री का बैरियर लांघने को बेताब पारा, लू के थपेड़ों से अगले 48 से 72 घंटों में राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रामनवमी के आसपास मौसमी उठापटक होगी और इससे तपते पारे से मामूली राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के आसपास एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों में विंड पैटर्न पश्चिमी से बदल कर पूर्वी होगा।
विज्ञापन


तब पूर्वा हवा बंगाल की खाड़ी में नम हवाओं के साथ एंट्री करेगी और राजधानी समेत प्रदेश के कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी कर सकती हैं।  इन सबके बीच झुलसाने वाले मौसम के तेवरों ने रविवार को भी शहरियों को बेहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के बाद से ही 35 डिग्री के ऊपर दर्ज हुए अधिकतम पारे की तेजी ने दोपहर बाद 40 का आंकड़ा पार किया। तपाती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने झुलसाया। छुट्टी का दिन होने के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।


दिन के न्यूनतम पारे ने भी तेवर दिखाए, ये सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चूंकि ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय चल रही हैं और पछुआ हवाओं का दौर चल रहा है। आसमान साफ होने से धूप भी तेज हो रही है, इसीलिये तपन के तेवर जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed