{"_id":"58f1e97f4f1c1bbc7fcf8e42","slug":"lucknow-temperature-goes-high-in-the-month-of-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मौसम: तपती धूप संग चढ़ेगा पारा, झेलने होंगे लू के थपेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मौसम: तपती धूप संग चढ़ेगा पारा, झेलने होंगे लू के थपेड़े
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Apr 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिनों से 35 से 40 डिग्री के बीच झूल रहे पारे के तेवर रविवार से और तीखे होने शुरू हो जाएंगे। जम्मू और पाकिस्तान के पास सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाने दो-तीन दिनों में ही पारा फिर से 40 के तेवरों में आएगा और दोपहर में लू के थपेड़े फिर दस्तक देंगे। इसकी झलक शनिवार दोपहर तक दिखाई देनी शुरू हो गई।
मौसम विज्ञानियों ने इसकी संभावना जताई है। शुक्रवार को अचानक बढ़े न्यूनतम पारे ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। शुक्रवार को दिन का न्यूनतम पारा 5 दिनों बाद 20 डिग्री के आंकड़े के पार पहुंचा जो अभी तक 16 से 18 के आसपास दर्ज हो रहा था।
ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम पारा सामान्य ये एक डिग्री सेल्सियस अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चूंकि आसमान अभी साफ है, धूप तेज होगी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदले विंड पैटर्न के चलते गर्म पछुआ हवाएं अगले 36-48 घंटों में सूबे को तपाना शुरू करेंगी, लू के थपेड़े चलने शुरू होंगे।

देखें पारे के चढ़ते उतरते तेवर
गर्मी में छाता लेकर निकलती महिला
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक बीते दिनों उत्तर-पछुआ ड्राई विंड चलने के चलते रात का पारा कम दर्ज हो रहा है, दिन में भी उतना अधिक पारा दर्ज नहीं हो रहा है, लेकिन शुक्रवार से पहाड़ी इलाकों और जम्मू के आसपास एक्टिव होने वाले एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अब आने वाले समय में विंड पैटर्न बदलेगा।
हवाएं दक्षिणी-पछुआ हो जाएंगी। ड्राई वेदर कंडीशन में राजस्थान से आती हवाओं का गर्म होना शुरू होगा, तपाती धूप संग आने वाले दिनों में पारा चढ़ने लगेगा। अधिकतम पारा 40 के तेवरों में आयेगा। लू के थपेड़े भी फिर दस्तक देंगे।
पारे के चढ़ते उतरते तेवर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 अप्रैल 38.7 22.2
13 अप्रैल 38.9 18.0
12 अप्रैल 39.2 17.2
11 अप्रैल 37.4 18.7
10 अप्रैल 35.2 16.9