{"_id":"58e8998e4f1c1b68625b571f","slug":"lucknow-temperature-goes-high","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम की उठापटक जारी, 40 के करीब पारा, बढ़ सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की उठापटक जारी, 40 के करीब पारा, बढ़ सकता है तापमान
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
मौसमी उठापटक के बीच दो दिनों तक 35 डिग्री के पारे में खुशनुमा अहसास कराने वाले मौसम ने शुक्रवार से फिर अपने तेवर तीखे किया। सुबह से चटख हुई धूप ने तपाना शुरू किया तो चढ़े अधिकतम पारे ने तपन से परेशान किया।
विज्ञापन
धूप की तेजी के चलते अधिकतम पारा भी तीन दिनों के बाद 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा। ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
तपन भरे दिन केबाद शाम को चले हवा के तेज झोंको ने गर्मी से राहत दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के चलते धूप तेज रहेगी तो दिन के पारे में तेजी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
देखें, तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम
- फोटो : amar ujala
तारीख अधिकतम न्यूनतम
07 अप्रैल 39.9 24.3
06 अप्रैल 35.1 24.1
05 अप्रैल 35.5 24.1
04 अप्रैल 40.5 21.1
07 अप्रैल 39.9 24.3
06 अप्रैल 35.1 24.1
05 अप्रैल 35.5 24.1
04 अप्रैल 40.5 21.1