फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Tejas Express will run again from August 7, the train will run four days a week

लखनऊ : सात अगस्त से फिर चलेगी तेजस एक्सप्रेस, हफ्ते में चार दिन चलेगी ट्रेन

Sun, 11 Jul 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Jul 2021 08:39 PM IST
सार

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौटने जा रही है। सात अगस्त से आईआरसीटीसी ट्रेन को चलाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आईआरसीटीसी केप्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
Lucknow: Tejas Express will run again from August 7, the train will run four days a week
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौटने जा रही है। सात अगस्त से आईआरसीटीसी ट्रेन को चलाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आईआरसीटीसी केप्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। तेजस हफ्ते में चार दिन चलाई जाएगी।

विज्ञापन


4 अक्टूबर, 2019 को देश की पहली कारपोरेट तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से नई दिल्ली के बीच शुरू की गई थी। जिसके संचालन की बागडोर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी को सौंपी गई। लेकिन गत वर्ष कोरोना संक्रमण केपैर पसारते ही 19 मार्च से तेजस एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


हालांकि, तेजस के साथ सभी मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बंद था। इसके पांच महीने बाद ट्रेनों को फिर से चलाया जाने लगा। इसके तहत फेस्टिवल सीजन यानी दशहरे से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया। लेकिन त्यौहार खत्म होते ही यात्रियों की संख्या घट गई और खर्च निकालना मुश्किल हो गया, जिससे तेजस के पहियों को विराम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन लम्बे समय तक बंद रही, फिर आईआरसीटीसी ने होली के मद्देनजर 14 फरवरी से तेजस एक्सप्रेस को चलाना शुरू किया। लेकिन ट्रेन में यात्रियों का रुझान बिलकुल वैसा ही रहा, जैसा दीपावली के बाद था। यानी ट्रेन को यात्री मिलने ही बंद हो गए, जिससे फिर ट्रेन को रोकना पड़ गया और संचालन बंद कर दिया गया। 

गत 4 अप्रैल से तेजस का संचालन बंद कर दिया गया था। अब जब कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो गई तो आईआरसीटीसी फिर से तेजस को चलाने की तैयारी कर रही है। सात अगस्त से तेजस एक्सप्रेस (82501/02) लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच दौड़नी शुरू होगी। यह हफ्ते में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को चलाई जाएगी।


ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर नई दिल्ली दोपहर 12.25 बजे पहुंचती है। वापसी में नई दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस दोपहर 3.40 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचती है। लखनऊ जंक्शन नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के साथ-साथ मुंबई अहमदाबाद तेजस भी सात से शुरू की जाएगी।

तीन बार थमे तेजस के पहिए
- 4 अगस्त, 2019 को शुरू हुई थी तेजस एक्सप्रेस
- 19 मार्च, 2020 को पहली बार बंद की गई थी तेजस
- 23 नवम्बर, 2020 को दूसरी बार बंद हुआ था तेजस का ऑपरेशन
- 4 अप्रैल, 2021 को तीसरी बार बंद हुई थी तेजस
- 7 अगस्त, 2021 से फिर शुरू की जा रही है ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed