{"_id":"69419ce915a18520bc0a1cdb","slug":"lucknow-sumaiya-rana-files-a-complaint-against-bihar-cm-and-up-fisheries-minister-demanding-action-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सुमैया राना ने बिहार के सीएम और यूपी के मत्स्य मंत्री के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सुमैया राना ने बिहार के सीएम और यूपी के मत्स्य मंत्री के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की
Tue, 16 Dec 2025 11:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:26 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी सरकार के मंत्री के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सपा नेता सुमैया राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिला का नकाब हटाने की हरकत उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। सुमैया राना ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का वीडियो देखने के बाद से समझ नहीं आ रहा है कि यह लोग महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारत VS दक्षिण अफ्रीका: अभ्यास सत्र में दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना, सूर्या के फॉर्म के साथ ओस की भी चिंता, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, वहां पर इससे ज्यादा कुछ भी शर्मनाक नहीं हो सकता। उन्होंने मामले में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के बयान पर भी आपत्ति दर्ज की। बता दें कि संजय निषाद ने भी इस पर अभद्र टिप्पणी की थी।