Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Sugar mills will be able to sell more molasses... ethanol production will increase; Cabinet approves

Lucknow : ज्यादा शीरा बेच सकेंगी चीनी मिलें...एथेनॉल का बढ़ेगा उत्पादन; कैबिनेट ने दी मंजूरी

Wed, 29 Oct 2025 08:10 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 08:10 PM IST
सार

ऐसा नहीं करने पर शीरा नियंत्रक द्वारा अनारक्षित शीरे के संचय पर आंशिक अथवा पूर्णतया रोक लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन
Lucknow: Sugar mills will be able to sell more molasses... ethanol production will increase; Cabinet approves
चीनी मिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश की चीनी मिलें अब ज्यादा शीरा बेच सकेंगी। इससे एथेनॉल का उत्पादन बढ़ेगा। अधिक मात्रा में शीरा का उत्पादन होने पर इसे अन्य राज्यों व देशों को भी निर्यात किया जा सकेगा। मंगलवार को कैबिनेट बाय सर्कुलेशन के जरिये शीरा नीति 2025-26 को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

नई नीति के तहत अब 18 फीसदी शीरा आरक्षित किया सकेगा, बीते वर्ष यह 19 फीसदी निर्धारित किया गया था। शीरा आवंटी को पोर्टल पर उठान की अनुमति प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर उठान करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर शीरा नियंत्रक द्वारा अनारक्षित शीरे के संचय पर आंशिक अथवा पूर्णतया रोक लगाई जा सकती है। इसी तरह देशी मदिरा के लिए आवंटित्त आरक्षित शीरे का उठान संबंधित आसवनी द्वारा निर्धारित समय में नहीं करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में शीरे की आवश्यकता के लिए पर्याप्त शीरा उपलब्ध होने पर ही अन्य राज्यों या अन्य राष्ट्रों को शीरे के निर्यात की अनुमति दी जाएगी। शीरा वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड की शीरा अथवा अल्कोहल आधारित रासायनिक इकाईयों को 25 लाख क्विंटल शीरे के निर्यात की अनुमति प्रदान की गई है। शीरा नीति एवं शीरा आगणन के पर्यवेक्षण हेतु एक प्रोजेक्ट मानिटरिंग यूनिट (पीएमयू) की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed