फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Student writes suicide note in hostel, then jumps into Indira Canal; sister saves her life by sending

Lucknow : हॉस्टल में लिखा सुसाइड नोट, फिर इंदिरा नहर में कूदी छात्रा; बहन ने पुलिस भेजकर बचाई जान

Tue, 04 Nov 2025 04:18 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 04 Nov 2025 04:18 PM IST
सार

पुलिस छात्रा को सीएचसी मल्हौर लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में छात्रा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Student writes suicide note in hostel, then jumps into Indira Canal; sister saves her life by sending
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम-प्रसंग के चलते सोमवार देर रात बीटेक छात्रा ने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। समय पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को सकुशल नहर से निकला कर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि जौनपुर के चंदवन बीबीपुर निवासी छात्र बीबीडी यूनिवर्सिटी से बीटेक चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वह बीबीडी स्थित सागर गर्ल्स हॉस्टल में अपनी छोटी बहन के साथ रहती हैं। सोमवार रात करीब 12.30 बजे छात्र ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या करने का इरादा किया। सुसाइड नोट लिखकर छात्रा हॉस्टल के कमरे से चुपचाप निकल गई। बहन ने जब सुसाइड नोट देखा तो मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया।
विज्ञापन


 कुछ ही देर में बीबीडी पुलिस छात्रा के हॉस्टल पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि छात्रा की लोकेशन इंदिरा डैम के पास है। पुलिस भाग कर इंदिरा डैम पहुंची तो पता चला कि छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बीबीडी पुलिस ने छात्रा को नहर से निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छात्रा को सीएचसी मल्हौर लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में छात्रा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। खबर पाकर छात्रा की बहन व कुछ परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को छुट्टी दे दी। पुलिस ने फिलहाल छात्रा को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
 

मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में रहने वाले अवधेेश कुमार मिश्र के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये और कीमती जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने गोमतीनगर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है। अवधेश कुमार मिश्र के मुताबिक एक और दो नवंबर को वह पूरे परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। घर पर ताला बंद था।



इस बीच चोेरों ने उनके मकान पर धावा बोला और ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। वह लोग जब वापस लौटे तो उनको चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed