फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Student dies under suspicious circumstances at Mount Ford School

Lucknow: हार्ट अटैक से छठवीं के छात्र की मौत, प्रधानाचार्य बोले- परीक्षा दी... कॉपी जमा की, फिर अचानक गिर गया

Fri, 05 Dec 2025 04:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Dec 2025 04:55 PM IST
सार

राजधानी में 6ठवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परीक्षा देने के बाद वह अचानक गिरा और फिर कभी न उठ सका। इस घटना ने हर किसी को अचंभित कर दिया है। अन्य बच्चों के अभिभावक भी चिंतित दिखे। 

विज्ञापन
Lucknow: Student dies under suspicious circumstances at Mount Ford School
हार्ट अटैक से छठवीं के छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर स्थित मोंट फार्ट इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा छह के छात्र अमेय सिंह (11) पेपर हल करने के बाद सीट पर बैठे। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और चंद मिनट बाद मौत हो गई। डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अमेय की मौत ने पूरे परिवार, रिश्तेदार और स्कूल प्रशासन व विद्यार्थियों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य जीनू अब्राहम ने बताया कि कॉलेज परिसर में शुक्रवार को यूनिट टेस्ट-2 की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान विकासनगर के सेक्टर तीन निवासी अमेय अचानक बेहोश हो गए। कक्ष निरीक्षक ने विद्यालय प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद अमेय सिंह को कक्षा से विद्यालय के प्राथमिक उपचार कक्ष में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी अमेय को होश नहीं आया। कॉलेज प्रबंधन आनन-फानन अमेय को महानगर स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छात्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ढाई घंटे तक दी परीक्षा...

प्रधानाचार्य ने बताया कि सुबह आठ बजे से परीक्षा शुरू हुई थी। करीब ढाई घंटे तक अमेय ने परीक्षा दी। इसके बाद वह कॉपी जमाकर अपने स्थान पर बैठ गया। कुछ देर बाद अचानक से वह बेहोश हो गया। अमेय के पिता संदीप सिंह ने थाना प्रभारी विकास नगर को लिखित पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। संदीप सिंह प्रदेश के बाहर नौकरी करते हैं। कुछ महीने पहले ही वह घर आए थे। प्रधानाचार्य ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कॉलेज प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन



अफसर बनना चाहता था अमेय

अमेय का एक छोटा भाई भी है। बेटे की मौत से पि संदीप सदमे में हैं। महानगर अस्पताल में रोते हुए उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पढ़ने में तेज था। वह अफसर बनना चाहता था। अंग्रेजी की परीक्षा की वजह से अमेय शुक्रवार को जल्दी उठा था और उसने पढ़ाई भी की थी। वह बेटे को सुबह कॉलेज छोड़ने गए थे तब वह बिल्कुल ठीक था। संदीप ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह बेटे को आखिरी बार देख रहे हैं। कॉलेज से अचानक फोन आया कि बेटे की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।

अमेय की मौत से कॉलेज में पसरा संन्नाटा

अमेय की अचानक हुई मौत से कॉलेज परिसर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि इस तरह की घटना चिंतित कर दे रही है। इतने कम उम्र के बच्चे की अचानक मौत होना विश्वास से परे है। अमेय हर क्षेत्र में तेज था। दोस्तों के साथ खेल में आगे था। अमेय की मौत पर उसका एक दोस्त लगातार रो रहा था, जिसे लोगों ने किसी तरह संभाला।

एक साल पहले भी हुई थी छात्रा की मौत

मोंट फोट कॉलेज में एक साल पहले भी छात्रा मानवी सिंह की मौत हो गई थी। अक्तूबर माह में मानवी सिढ़ियों से गिर गई थीं। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्कूल परिसर में ही मानवी को चक्कर आ गया था। परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया था।

एक दिन के लिए स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द

मोंट फार्ट इंटर कॉलेज प्रशासन ने अमेय सिंह मौत पर गहरा शोक जाहिर किया है। प्रबंधन ने शनिवार को स्कूल बंद करने के साथ ही सभी परीक्षाएं रद्द कर दीं। इस संबंध में सभी अभिभावकों और शिक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटना से पूरा विद्यालय परिवार हैरान है। हम सभी अमेय के परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed