फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow student caught copying with smart watch

हाईटेक मुन्नाभाई: स्पोर्ट्स वॉच में लोड थी पूरी किताब, फ्लाइंग स्क्वॉयड भी चकराए

Wed, 21 Dec 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Dec 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
lucknow student caught copying with smart watch
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नकलचियों की धर-पकड़ मंगलवार को भी जारी रही। सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज में विधि की परीक्षा में सोमवार को 16 नकलची सेलफोन और पर्चियों से नकल करते पकड़े गए थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को इससे एक कदम और बढ़ते हुए एमबीए छात्र स्मार्ट वॉच से नकल करते हुए पकड़ा गया। विवि के न्यू कैंपस में पकड़े गए परीक्षार्थी ने मोबाइल फोन से अपनी स्मार्ट वॉच को कनेक्ट किया हुआ था। इसी से वह नकल कर रहा था। विवि के फ्लाइंग स्क्वॉयड ने इस छात्र के साथ ही दो अन्य को पर्ची से नकल करते पकड़ा। 
विज्ञापन


विवि की परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स ने नकल करने के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। एलयू में सोमवार को एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड ने एक स्टूडेंट (रोल नंबर-17216009814) की घड़ी पर शक हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूटूथ से मोबाइल से कनेक्ट थी घड़ी

lucknow student caught copying with smart watch
डेमो प‌िक
यह स्टूडेंट अपनी घड़ी से नकल कर रहा था। उसकी घड़ी पर पूरी किताब अपलोड थी। इसको देखकर एक बार तो फ्लाइंग स्क्वॉयड के सदस्य भी चक्कर खा गए। जांच करने पर पता चला कि स्टूडेंट उससे नकल कर रहा था। 

यह स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ के माध्यम से सेलफोन  से कनेक्ट थी। फोन पर उपलब्ध किताब से वह नकल कर रहा था। इसी तरह दो अन्य स्टूडेंट्स रोल नंबर- 17216009036 और 172116009907 को पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed