Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Student Beaten for Singing 'Ram Vandana' at BBAU; Proctor Who Intervened Threatened; FIR Filed Agains

Lucknow: बीबीएयू में राम की वंदना गाने पर छात्र को पीटा, बीच बचाव करने वाले प्रॉक्टर को दी धमकी; तीन पर FIR

Fri, 17 Apr 2026 06:39 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 17 Apr 2026 06:39 PM IST
सार

लखनऊ के विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राम वंदना गाने को लेकर विवाद हो गया। छात्र पर हमला कर उसे घायल किया गया। मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रॉक्टर को भी बाद में धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Lucknow Student Beaten for Singing 'Ram Vandana' at BBAU; Proctor Who Intervened Threatened; FIR Filed Agains
बीबीएयू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अंबेडकर जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्रीराम की वंदना गाने को लेकर विवाद हो गया। अमर उजाला से बातचीत में बीबीएयू के प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने बताया कि कि अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल की शाम को बीबीएयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मध्य प्रदेश की गायिका संजू बघेल ने ज्योतिबा फुल और डॉ आंबेडकर पर कई गीत सुनाए। 

विज्ञापन


इसके बाद हिमांशु मिश्र व कुछ अन्य छात्रों ने श्रीराम की वंदना गाने का आग्रह किया। जिस पर बीबीएयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नालॉजी संकाय के 15-20 छात्रों का समूह कैमरे के सामने ही हिमांशु मिश्रा पर टूट पड़ा। उन्होंने बीच बचाव की काफी कोशिश की लेकिन ये छात्र श्री राम की वंदना गाए जाने पर बिफरे हुए थे।
विज्ञापन


बीच बचाव करने वाले प्रॉक्टर को भी मनबढ़ छात्रों ने दी धमकी
मनबढ़ छात्रों के दु:साहस का हाल यह है कि शुक्रवार को एफआईआर होने के बाद इन छात्रों का गिरोह संस्थान के प्राॅक्टर प्रो. रामचंद्रा को भी शुक्रवार को मारने और धमकाने पहुंच गया। जिस पर उन्हें अपनी रक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल करने वाले इन छात्रों की ओर से शुक्रवार को विधि संकाय के पवन चौधरी समेत कुछ छात्र प्रो. रामचंद्रा को धमकाने पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति बिगड़ने पर प्रॉक्टर को अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed