फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: STF caught smuggler with smack of 75 lakhs, used to bring smack from Nepal and supply it to Lucknow

लखनऊ : एसटीएफ ने 75 लाख के स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, नेपाल से स्मैक लाकर लखनऊ में करता था सप्लाई

Thu, 09 Dec 2021 12:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

एसटीएफ  के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक सूचना मिली कि नेपाल से मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में बेचा जा रहा है। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बुधवार को एसटीएफ की टीम ने मुंशी पुलिया के पास से पल्सर सवार एक युवक को पकड़ा।

विज्ञापन
Lucknow: STF caught smuggler with smack of 75 lakhs, used to bring smack from Nepal and supply it to Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एसटीएफ ने बुधवार को मुंशी पुलिया के पास से एक स्मैक तस्कर को दबोचा। उसकेपास से करीब 75 लाख रुपये का एक किलो स्मैक बरामद किया है। वहीं उसके  पास नेपाली मुद्रा, एटीएम कार्ड, बाइक व नकदी मिली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ  के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक सूचना मिली कि नेपाल से मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर उनकी टीम कई दिनों से काम कर रही थी। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बुधवार को एसटीएफ की टीम ने मुंशी पुलिया के पास से पल्सर सवार एक युवक को पकड़ा। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक किलो से अधिक की स्मैक मिली। बरामद की गई स्मैक की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 75 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी बहराइच रुपईडीहा निवासी गुलाम अली खान है। आरोपी ने कुबूल किया कि वह इस कारोबार में पिछले चार से जुड़ा है। आरोपी गुलाम की शादी नेपालगंज में हुई है। वहीं से स्मैक मुश्ताक व अन्य से सस्ते दाम पर खरीदकर ऊंचे दाम में लखनऊ में बेचता है। पकड़ा गया आरोपित पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ  की टीम ने आरोपित को गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं लखनऊ में उसके नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed