फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: STF arrested two people who black-sold oxygen cylinders, documents found of 40 out of 80

लखनऊ: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे दो को एसटीएफ ने दबोचा, दस्तावेज भी किए बरामद

Thu, 20 May 2021 04:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 May 2021 04:43 PM IST
सार

लखनऊ में जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को छापा मारकर एसटीएफ ने 80 सिलेंडर बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Lucknow: STF arrested two people who black-sold oxygen cylinders, documents found of 40 out of 80
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों की जान आफत में आ गई है। लोगों को सबसे अधिक दवा और ऑक्सीजन की जरूरत है। इस दौर में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजार जोरों पर है। ऐसे कई गिरोह दबोचे भी गये। एसटीएफ ने ऐसे ही गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार देर रात को छापा डाला गया। इस दौरान वहां से 80 सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो 40 सिलेंडर के कागजात मिले। वहीं 40 कालाबाजारी के लिए डंप कर रखे गये थे। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ के अधिकारियों को जानकीपुरम इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने की सूचना मिली। जिस पर टीम ने मंगलवार रात को सुल्तानपुर गांव में छापा डाला। वहां एक मकान में 80 सिलेंडर डंप किये मिले। पुलिस टीम को वहां से दो लोग मिले। जिनको हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की गई। इस पता चला कि उनके पास से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति का लाइसेंस है। उनके दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो सिर्फ 40 सिलेंडर तक रखने की अनुमति  थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 40 सिलेंडर छोड़ दिये। बचे हुए 40 सिलेंडर जब्त किया। वहीं सख्ती कर पूछताछ की गई तो पकड़े गये आरोपियों विनय यादव व रवि यादव ने बताया कि वह सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हैं। दोनों बाराबंकी के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने सभी सिलेंडर को जब्त कर लिया। उनके खिलाफ एसटीएफ ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑक्सीजन सिलेंडर समेत हॉस्पिटल का कूटरचित मांग पत्र बरामद

जानकीपुरम इलाके के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की रात को एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  आरोपी कोरोना मरीज के तीमारदारों को ऑक्सीजन ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।  एसटीएफ टीम ने उनके कब्जे से छोटे-बड़े मिलाकर 40 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं।  इसके अलावा आरोपियों के पास से 800 रुपये नकद और मेडिसिन हॉस्पिटल के कूट रचित ऑक्सीजन मांग पत्र के साथ ही 1 वाहन भी बरामद किया गया है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी सुल्तानपुर गांव में यदुवंशी रिफिलिंग स्टेशन के नाम से दुकान चलाते थे। दुकान से सिलेंडर रिफिलकर अस्पताल में सप्लाई करते थे।  दोनों कोरोना मरीज के तीमारदारों से इसके बदले में अधिक दाम लिया करते थे। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed