फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP MP Azam Khan discharged from hospital, preparing to be taken to Sitapur

54 दिन बाद सीतापुर जेल लौटे आजम : लखनऊ स्थित मेदांता में थे भर्ती, तन्हाई बैरक में रखा गया, बेटा भी साथ में बंद

Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

जेल के सूत्रों के अनुसार 54 दिन बाद मेदांता में इलाज कराने के बाद जेल आए आजम खान के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार दिख रहा है। चेहरा देखकर ऐसा अनुमान लगाया गया है। लकदक सफेद कुर्ता-पायजामे में वह स्वस्थ थे।

विज्ञापन
Lucknow: SP MP Azam Khan discharged from hospital, preparing to be taken to Sitapur
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खान शुक्रवार को 54 दिन बाद एक बार फिर लखनऊ अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीतापुर जेल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन की ओर से डिस्चार्ज किए जाने के बाद आजम को एंबुलेंस से जेल लाया गया। तन्हाई बैरक में रखा गया है। अब उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। बैरक में आजम के साथ उनका बेटा भी बंद है।

विज्ञापन


रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खान 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना की दूसरी लहर में जेल प्रशासन ने सैंपल लेकर कई बंदियों की जांच कराई थी। पहली मई को आई रिपोर्ट में सपा नेता आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


कई दिन तक जेल में ही डॉक्टरों की निगरानी में आजम खान का इलाज किया गया था लेकिन हालत में सुधार न होने पर 9 मई को लखनऊ भेजा गया था। 64 दिन तक चले इलाज के बाद 13 जुलाई को मेदांता अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। पिछली बार 13 जुलाई को वह जेल में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जुलाई को फिर से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। आजम खान को सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और ऑक्सीजन लेवल 90 के नीचे आने के बाद हालत गंभीर देखते हुए चेकअप के बाद लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया था। एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां तब से उनका इलाज चल रहा था।

लंबे समय तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उनकी हालत में बेहतर सुधार हुआ। इसके बाद मेदांता अस्पताल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। एंबुलेंस के जरिए वह अस्पताल से निकले। जिले की सीमा में एंट्री करते ही कड़ी सुरक्षा के बीच हाईवे पर पड़ने वाले थानों के थानेदारों ने अपने इलाकों से निकाला।

शहरी इलाके में एंबुलेंस के प्रवेश करने पर एसडीएम सदर अमित भट्ट, शहर कोतवाल टीपी सिंह की सुरक्षा में आजम खान एंबुलेंस से पहुंचे। एंबुलेंस सीधे जेल के अंदर दाखिल हो गई। जेल गेट पर पहले से सीओ सिटी पीयूष सिंह मौजूद थे। एंबुलेंस से उतरने के बाद आजम खान को उनकी बैरक तन्हाई में शिफ्ट किया गया।


जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 54 दिन बाद आजम खान मेदांता से डिस्चार्ज होकर जेल पहुंच गए हैं। जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम 3:25 बजे जेल के अंदर दाखिल हुए। उन्हें तन्हाई बैरक में रखा गया है जहां उनके बेटे अबदुल्ला भी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed