फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP announces mayoral candidates for eight municipal corporations

Nikay Chunav UP : सपा ने की आठ नगर निगमों के लिए महापौर उम्मीदवारों की घोषणा, लखनऊ से वंदना मिश्रा मैदान में

Thu, 13 Apr 2023 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:58 AM IST
सार

लखनऊ से वंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम को लेकर पार्टी के नेताओं ने दिन भर बैठकें कीं। इस दौरान महापौर को लेकर अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Lucknow: SP announces mayoral candidates for eight municipal corporations
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा में बुधवार देर शाम लखनऊ सहित आठ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लखनऊ से वंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम को लेकर पार्टी के नेताओं ने दिन भर बैठकें कीं। इस दौरान महापौर को लेकर अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में महापौर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इनमें से लखनऊ से उम्मीदवार बनाई गईं वंदना मिश्रा प्रो. रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। इसी तरह मेरठ से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान, गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव को मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन


झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, तिलहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए लाल बाबू और कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शमीना खातून को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed