{"_id":"69b3ac72142d2ac669061412","slug":"lucknow-smuggling-was-being-done-in-the-style-of-the-film-pushpa-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पुष्पा फिल्म की स्टाइल में कर रहे थे तस्करी, डीसीएम में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था 7.76 क्विंटल गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पुष्पा फिल्म की स्टाइल में कर रहे थे तस्करी, डीसीएम में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था 7.76 क्विंटल गांजा
Fri, 13 Mar 2026 11:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:49 AM IST
सार
यूपी एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने डीसीएम चालक फतेहपुर के बिंदकी मुरादपुर निवासी कौशल कुमार को गिरफ्तार किया। गुप्त जगह से 1.93 करोड़ रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया डीसीएम चालक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिल्म पुष्पा में तस्कर टैंकर में गुप्त जगह बनाकर चंदन की तस्करी करते थे। इसी स्टाइल में डीसीएम के अंदर गुप्त जगह बनाकर उड़ीसा से गांजा लाकर लखनऊ में सप्लाई की जा रही थी। यूपी एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने डीसीएम चालक फतेहपुर के बिंदकी मुरादपुर निवासी कौशल कुमार को गिरफ्तार किया। गुप्त जगह से 1.93 करोड़ रुपये की कीमत का 7.76 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम कुछ दिन से लखनऊ में हो रही मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम पर काम कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा मंगवाते हैं।
विज्ञापन
तस्करों की एक डीसीएम निगोहां में सप्लाई के लिए आ रही है। इस पर एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली। कबाड़ की बोरियां हटाकर जांच की तो डीसीएम की बॉडी के अंदर एक गुप्त जगह मिली। इसमें छिपाकर रखा गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
चालक को मिले थे 50 हजार रुपये: चालक कौशल कुमार ने बताया कि डीसीएम का मालिक फतेहपुर के जयरामनगर का समरजीत है। वह गैंग का सरगना है। समरजीत ने खुद उड़ीसा जाकर डीसीएम में गांजा लोड करवाया था। नगराम के मयंक कुमार, रायबरेली के पखरौली भीमगंज निवासी रवींद्र जायसवाल और हुसैनगंज के सै. दावर अलवी को इसकी सप्लाई करनी था। उड़ीसा से लखनऊ तक गांजा लाने के लिए कौशल को 50 हजार रुपये मिले थे। समरजीत के कहने पर वह छह-सात बार तीनों को गांजा सप्लाई कर चुका है।
लखनऊ में दावर चलाता है रैकेट: कौशल कुमार ने बताया कि लखनऊ में दावर ही पूरा रैकेट चलाता है। वह हर तरह के नशे के कारोबार में लिप्त है। एसओ निगोहां अनुज चौधरी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।