फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Sisters met their jailed brothers on Bhai Dooj, their affection overflowed… the prisoners' eyes fille

Lucknow: भाई दूज पर जेल में बंद भाईयों से मिली बहनें, छलका स्नेह…बंदियों की भर आईं आंखें

Thu, 23 Oct 2025 08:52 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 23 Oct 2025 08:52 PM IST
सार

सघन तलाशी के बाद बहनों को जेल में प्रवेश दिया गया। जेल के भीतर बहनों ने विधिवत पूजा-पाठ करके बंदी भाईयों के माथे पर टीका लगाकर और मिठाई खिलाई।

विज्ञापन
Lucknow: Sisters met their jailed brothers on Bhai Dooj, their affection overflowed… the prisoners' eyes fille
जेल में बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाई दूज पर बृहस्पतिवार को जिला कारागार में बंद भाइयों को बहनों ने टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की। साथ ही, सलाखों से जल्द आजाद होने की प्राथना की। जेल में भाइयों से मिलकर बहनें भावुक हो गई। वहीं, बंदियों की आंखों से भी स्नेह के आंसू छलक पड़े। भाई दूज पर जिला कारागार में खुली मुलाकात पर बहनों की भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


भाई दूज पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से ही बहनें जिला कारागार पहुंच लगीं। खुली मुलाकात पर जेल प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन के लिए कई काउंटर बनवाए थे। कारागार के बाहर हेल्प डेस्क, स्वल्पाहार और स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था की गई। महिलाओं के लिए रोली, टीका, मिठाई की भी व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन


सघन तलाशी के बाद बहनों को जेल में प्रवेश दिया गया। जेल के भीतर बहनों ने विधिवत पूजा-पाठ करके बंदी भाईयों के माथे पर टीका लगाकर और मिठाई खिलाई। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि भाई दूज पर 2,183 बंदियों से 3,332 महिलाओं और 1,187 बच्चों ने मुलाकात की। वरिष्ठ उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह की अगुवाई में सौ से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed