{"_id":"6970f8d994fa69f0c100f78b","slug":"lucknow-sindhi-community-celebrated-martyrdom-day-by-paying-tribute-to-hemu-kalani-remembering-his-contribut-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सिन्धी समाज ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया, योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सिन्धी समाज ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया, योगदान को किया याद
Wed, 21 Jan 2026 09:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 Jan 2026 09:33 PM IST
सार
Hemu Kalani: लखनऊ के आशियाना और नाका हिंडोला चौराहे पर सिन्धी समाज ने अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया।
विज्ञापन
संगठन के सदस्यों ने मनाया बलिदान दिवस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के आशियाना और नाका हिंडोला चौराहे पर सिन्धी समाज ने अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मोनू सिंह और गिरीश गुप्ता सहित समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने हेमू कालाणी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मात्र 19 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया। बारूद से भरी ब्रिटिश ट्रेन को उड़ाने के प्रयास के दौरान वे गिरफ्तार हुए और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रतन मेघानी, संजय जसवानी, अशोक मोतियानी, अनिल चंदानी, श्याम कृष्णानी, सुरेश छबलानी और भीमन दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चेट्टी चंद मेला कमेटी और सिन्धी पंचायतों के मुखियों ने संयुक्त रूप से उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। भक्ति गीतों के साथ वीर सेनानी को नमन करते हुए समाज ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन