{"_id":"6927c2d0d4057357ae0ec5ce","slug":"lucknow-seven-people-including-the-je-and-sdo-were-trapped-after-a-bribe-of-rs-60-000-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 60 हजार की घूस लेकर गुपचुप शिफ्ट कर दी हाईटेंशन लाइन, जेई और एसडीओ समेत सात फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 60 हजार की घूस लेकर गुपचुप शिफ्ट कर दी हाईटेंशन लाइन, जेई और एसडीओ समेत सात फंसे
Thu, 27 Nov 2025 08:52 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:52 AM IST
सार
अमेठी उपकेंद्र के चमरतलिया गांव में संविदा कर्मी ने 60 हजार रुपये में लाइन शिफ्ट कराने का ठेका ले लिया। पूरी रकम लेकर आधा-अधूरी लाइन ही शिफ्ट की, जिसके बाद मंजीत ने शिकायत की और मामला खुला।
विज्ञापन
खेत में मौजूद इसी हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का मामला है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोसाईगंज के अमेठी उपकेंद्र इलाके में किसान से 60 हजार रुपये की घूस लेकर बिना शुल्क जमा कराए ही 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन गुपचुप शिफ्ट कर दी। इस मामले में जेई-एसडीओ समेत सात कर्मचारी फंस गए हैं। इनमें दो जेई, एक एसडीओ, चार संविदा कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से तीन संविदा कर्मियों को काम से हटा दिया गया। एक जेई भी निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
मध्यांचल निगम मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि चमरतलिया गांव निवासी मंजीत की शिकायत पर अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम को जांच के आदेश दिए गए थे। मुख्य अभियंता ने मोहनलालगंज के अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह से जांच कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारी आज उतरेंगे सड़क पर, क्या बिजली सेवाओं पर पड़ेगा असर?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खुलासा: नेपाल के मंदिरों और मदरसों से स्लीपर सेल की फंडिंग, सामने आया आतंका का नया मॉड्यूल
जांच में जेई अमरेश सिंह, एसडीओ संतोष सिंह कुशवाहा, पूर्व जेई धीरज दीक्षित, संविदा कर्मी आरएम पांडेय, नौकरी से निष्कासित तीन संविदा कर्मी सुखदेव सिंह, संजीव व दिलीप दोषी पाए गए। अधिशासी अभियंता की जांच रिपोर्ट निगम मुख्यालय पहुंच चुकी है। जेई-एसडीओ से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
इनकी जा चुकी नौकरी, ये हो चुके निलंबित
इस मामले में संविदा कर्मी सुखदेव सिंह, सिंह, संजीव एवं दिलीप को नौकरी से हटाया जा चुका है। इस उपकेंद्र में पूर्व में में तैनात रह चुके जेई धीरज दीक्षित भी निलंबित हो चुके हैं जो बाद में बहाल होते ही दूसरे निगम में ट्रांसफर कर दिए गए।
यह था मामला: किसान मंजीत के खेत के बीचोंबीच से हाइटेंशन लाइन निकली थी। मंजीत ने एक संविदा कर्मी से लाइन हटाने के लिए कहा, तो उसने 80 हजार रुपये का खर्च बताया। हालांकि, संविदा कर्मी ने 60 हजार रुपये में लाइन शिफ्ट कराने का ठेका ले लिया। पूरी रकम लेकर आधा-अधूरी लाइन ही शिफ्ट की, जिसके बाद मंजीत ने शिकायत की और मामला खुला।
जेई-एसडीओ को आरोपपत्र जारी
अमौसी जोन अधीक्षण अभियंता टेक्किनल भविष्य कुमार सक्सेना का कहना है कि किसान से शुल्क जमा कराए बिना ही हाइटेंशन लाइन को अवैध रूप से शिफ्ट करने के मामले में एसडीओ संतोष सिंह कुशवाहा एवं जेई अमरेश सिंह को आरोपपत्र जारी किया गया है। संविदा कर्मी आरएम पांडेय के खिलाफ भी कार्रवाई करने की रिपोर्ट मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय भेजी गई है।