फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's daughter Tanushree pandey brought glory, won silver medal in China

Gonda: लखनऊ की बेटी तनुश्री ने बढ़ाया मान, चाइना में जीता सिल्वर मेडल, परिजनों सहित शिक्षकों ने दी बधाई

Wed, 06 Nov 2024 07:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2024 07:31 PM IST
सार

फाइनल मुकाबले में तनुश्री पांडेय की भिड़ंत चाइना ताइपे की खिलाड़ी चियांग मिन यू से हुई। रोमांचक मुकाबले में चियांग मिन यू ने 4-3 अंतर से जीत दर्ज की। तनुश्री को सिल्वर मेडल दिया गया।

विज्ञापन
Lucknow's daughter Tanushree pandey brought glory, won silver medal in China
मुकाबले के बाद तनुश्री पांडेय व चियांग मिन यू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीन के जिंगशान में आयोजित फोर्थ वर्ल्ड जूनियर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ की बेटी व शहर के रघुकुल विद्यापीठ की छात्रा तनुश्री पांडेय ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 21 वर्षीय तनुश्री की उपलिब्ध पर परिजनों, शिक्षकों व सहपाठियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन


भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस महासंघ की ओर से चीन के जिंगशान में एक से छह नवंबर तक चल रही प्रतियोगिता में तनुश्री पांडेय हिस्सा ले रही हैं। लखनऊ के रायबरेली रोड वृंदावन उतरेठिया निवासी अनिल पांडेय और नीलम पांडेय की बेटी तनुश्री शुरू से ही टेनिस खेलती रही हैं। चीन में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं के एकल स्पर्धा में उन्होंने लीग मुकाबलों में विपक्षी देशों की खिलाड़ियों को शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जापान की खिलाड़ी से हुआ। जिसमें उन्होंने 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी बोले- रायबरेली में 80 प्रतिशत अधिकारी सिर्फ दो समुदाय से, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार को स्थायी कर सकती है योगी सरकार, कैबिनेट के फैसले ने बदल दिए समीकरण


फाइनल मुकाबले में उनकी भिड़ंत चाइना ताइपे की खिलाड़ी चियांग मिन यू से हुई। रोमांचक मुकाबले में चियांग मिन यू ने 4-3 अंतर से जीत दर्ज की। तनुश्री को सिल्वर मेडल दिया गया। इसके पहले भी वह कई प्रतियोगिता में मेडल जीत चुकी हैं। तनुश्री के पिता अनिल पांडेय व्यवसाई हैं। जबकि मां गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। पिता ने बताया कि पिछले 15 वर्ष से तनुश्री टेनिस खेल रही हैं। उनका सपना ओलंपिक में मेडल प्राप्त करना है। वहीं तनुश्री गोंडा के रघुकुल महिला विद्यापीठ में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। तनुश्री पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।

उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्रबंधक सुमित भूषण सिंह, मुख्य नियंता लेफ्टिनेंट डॉ. हरिनाथ सिंह, नृर्पेंद्र मिश्रा, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. उमा पाठक, डॉ. नीतू चंद्रा, शक्ति त्रिपाठी, हुमैरा आफरीन, निशि तिवारी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed