फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Roadways bus collides with tanker parked on the highway, 12 passengers injured; accident happened due

लखनऊ: हाईवे किनारे खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री घायल; झपकी आने की वजह से हुई दुर्घटना

Mon, 25 Aug 2025 08:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Aug 2025 08:19 AM IST
सार

Road accident in Lucknow: रविवार देर रात साहिलामऊ गांव में हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े डीजल के टैंकर में पीछे से जा टकराई। इस घटना में कोई मौत नहीं हुई है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Roadways bus collides with tanker parked on the highway, 12 passengers injured; accident happened due
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार देर रात साहिलामऊ गांव में हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े डीजल के टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे से महिला परिचालक व 11 यात्री घायल हो गए। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दुर्घटना के कारण वहां जाम लग गया।

विज्ञापन


चालक हरदोई डिपो की रोडवेज बस लेकर 35 यात्री और परिचालक के साथ लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी रात 11 बजे साहिलामऊ में काका ढाबे के पास चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर खाली खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कुछ मीटर तक टैंकर भी घिटसते हुए आगे चला गया। हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर घटनास्थल पर इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये यात्री हुए घायल
पुलिस ने घायल महिला परिचालक हरदोई के भगौली निवासी महाम खान, यात्री विजय पाल, नन्हे, 11 वर्षीय निहाल शर्मा, धर्मेश, एमआर वर्मा, तालकटोरा के राजाजीपुरम में रहने वाले शेखर, चंद्रशेखर, आलमनगर के मायाराम वर्मा व चार अज्ञात लोगों को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी मलिहाबाद में पहुंचाया गया। यहां शेखर की हालत गंभीर होती देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद भाग निकला बस चालक
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। वहीं, घायलों के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। गनीमत रही कि टैंकर खाली था। नहीं तो हादसा और भयावह हो सकता था।


दो किलोमीटर तक लगा जाम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के कारण हाईवे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बस और टैंकर को क्रेन से सड़क किनारे लगवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed