{"_id":"6245c0847b2d9244591304b8","slug":"lucknow-relatives-of-ayodhya-rape-victim-child-meet-akhilesh-sp-president-accuses-government-of-protecting-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अयोध्या दुष्कर्म पीड़ित बच्चे के परिजनों ने अखिलेश से की मुलाकात, सपा अध्यक्ष ने सरकार पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अयोध्या दुष्कर्म पीड़ित बच्चे के परिजनों ने अखिलेश से की मुलाकात, सपा अध्यक्ष ने सरकार पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
Thu, 31 Mar 2022 10:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:28 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने अयोध्या दुष्कर्म पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग करते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने और आजीविका के लिए परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था किए जाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या पवित्र धाम में दुष्कर्म की घटना दु:खद और विचलित करने वाली है। सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है। यह निंदनीय है। भाजपा जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ फरेब की राजनीति करती है। उसने जोरशोर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा दिया, लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा राज में बेटियां दुराचार की शिकार हुई हैं। छेड़खानी से परेशान कई छात्राओं की पढ़ाई छूट गई और कुछ ने तो आत्महत्या तक कर ली। समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी। उसे भी चौपट कर दिया गया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने अयोध्या दुष्कर्म पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग करते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने और आजीविका के लिए परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था किए जाने के लिए भी कहा। उन्होंने पूरे मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही। इस दौरान अयोध्या से आए दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने सपा अध्यक्ष से मुलाकात की।
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकार एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के चाचा और पिता ने बताया कि हनुमानगढ़ी चौराहा के पास 16 मार्च 2022 को रात आठ बजे खेलते वक्त बच्ची को किसी हैवान ने अपना शिकार बनाया। वह केजीएमयू ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है, जबकि चिकित्सकों ने बताया है कि बच्ची का करीब सालभर इलाज चलेगा। घटना में शामिल तीनों आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार- डंफर हादसे में दम तोड़ने वाले चार युवकों की मौत पर दुख जताया और सरकार से पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की।